सोमवार, 23 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Lucknow Crime News: लखनऊ में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग, सीने में लगीं 4 गोलियां; जमीन का चल रहा था विवाद​ | अब और भी स्टाइलिश हुई Suzuki Access 125, कंपनी ने जोड़े दो नए कलर ऑप्शन, जानें किस वेरिएंट की क्या है कीमत​ | गौतम अदाणी के परोपकारी योगदान में 127% की बढ़ोतरी, एक साल में दान किए 877 करोड़ रुपये​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

West Bengal Name Change: अब पश्चिम बंगाल कहलाएगा पश्चिम बंगा! 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव, देश में पहले भी बदले 6 राज्यों के नाम​

West Bengal Name Change: पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंगा’ करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को इसकी घोषणा की। 9 दिसंबर को विधानसभा में नाम बदलने का प्रस्ताव रखा जाएगा। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से 14 दिसंबर तक चलेगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह […]

West Bengal Name Change: पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंगा’ करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को इसकी घोषणा की। 9 दिसंबर को विधानसभा में नाम बदलने का प्रस्ताव रखा जाएगा। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से 14 दिसंबर तक चलेगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि विधानसभा से प्रस्ताव पारित होने के बाद इसे मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। हालांकि, अभी राज्य का आधिकारिक नाम पश्चिम बंगाल ही है।

विधानसभा में रखा जाएगा प्रस्ताव

पश्चिम बंगाल विधानसभा में 9 दिसंबर को राज्य का नाम बदलकर पश्चिम बंगा करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसे विधानसभा में लाया जाएगा। विधानसभा से प्रस्ताव पारित होने पर इसे केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। इसके बाद नाम बदलने की संवैधानिक प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

केरल से केरलम हुआ राज्य का नाम

देश में इससे पहले भी राज्यों के नाम बदले गए हैं। सबसे हालिया बदलाव केरल का है। अगस्त 2026 में संसद से कानून पारित होने और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केरल का नाम केरलम हुआ। इससे पहले उत्तरांचल का नाम उत्तराखंड, उड़ीसा का ओडिशा, मद्रास का तमिलनाडु और मैसूर का कर्नाटक किया गया था।

राज्य का नाम बदलने की प्रक्रिया क्या है?

किसी राज्य का नाम बदलने का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत संसद को है। इसकी प्रक्रिया में मुख्य रूप से ये चरण होते हैं।

1. राज्य सरकार नाम बदलने का प्रस्ताव तैयार करती है और विधानसभा में इस पर फैसला लिया जाता है।

2. प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा जाता है। केंद्र सरकार गृह मंत्रालय के जरिए इस पर विचार करती है।

3. राष्ट्रपति की सिफारिश पर संबंधित विधेयक राज्य विधानसभा को उसकी राय के लिए भेजा जाता है।

4. इसके बाद राष्ट्रपति की सिफारिश से विधेयक संसद में पेश किया जाता है। लोकसभा और राज्यसभा से इसे साधारण बहुमत से पारित होना जरूरी है।

5. संसद से पारित विधेयक पर राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद नाम बदलने का कानून बनता है।

Article 3 में क्या है प्रावधान?

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 3 संसद को किसी राज्य का नाम बदलने का अधिकार देता है। इसके तहत राज्य का नाम, सीमा और क्षेत्र बदलने से जुड़े कानून बनाए जा सकते हैं। किसी राज्य के नाम से जुड़ा विधेयक राष्ट्रपति की सिफारिश के बिना संसद में पेश नहीं किया जा सकता। संबंधित राज्य की विधानसभा से भी इस पर राय मांगी जाती है।

क्या विधानसभा की मंजूरी से बदल जाएगा नाम?

नहीं, सिर्फ विधानसभा से प्रस्ताव पारित होने पर राज्य का नाम आधिकारिक रूप से नहीं बदलता। इसके लिए केंद्र सरकार और संसद की प्रक्रिया पूरी होना जरूरी है। संसद के दोनों सदनों से विधेयक पारित होने और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद ही नया नाम आधिकारिक होगा। तब तक राज्य का नाम पश्चिम बंगाल ही रहेगा।

यहा भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY