गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
बाइक से जा रहा था, ऊपर गिर गया सूखा पेड़, मौके पर इंजीनियर की मौत… 1 महीने पहले हुई थी शादी​ | कैमरन बैनक्रॉफ्ट के खुलासे से हिल गया ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट! पैट कमिंस ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हर सवाल का जवाब दे चुका हूं​ | बाइक से जा रहा था, ऊपर गिर गया सूखा पेड़, मौके पर इंजीनियर की मौत… 1 महीने पहले हुई थी शादी.​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Kanpur Dehat Bus Accident: नींद की एक झपकी ने लील ली 2 जिंदगियां, सालासर धाम से लौट रही बस ट्रक में घुसी, 22 घायल​

Kanpur Dehat News: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जनपद में नेशनल हाईवे19 पर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. धार्मिक यात्रा से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी एक टूर एंड ट्रेवल्स बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी. इस भीषण टक्कर में बस सवार दो यात्रियों की मौके पर ही […]

Kanpur Dehat News: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जनपद में नेशनल हाईवे19 पर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. धार्मिक यात्रा से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी एक टूर एंड ट्रेवल्स बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी. इस भीषण टक्कर में बस सवार दो यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 22 अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों में से 10 की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर किया गया है.

जानकारी के अनुसार, उन्नाव के शुक्लागंज से करीब 30 श्रद्धालुओं को लेकर एक टूरिस्ट बस मेहंदीपुर बालाजी और सालासर धाम के दर्शन के लिए गई थी. दर्शन करने के बाद सभी श्रद्धालु गुरुवार को वापस अपने घर उन्नाव लौट रहे थे.

जैसे ही बस कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत खोजाफूल के पास नेशनल हाईवे19 पर पहुंची, बस चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई. चालक के वाहन से नियंत्रण खोते ही तेज रफ्तार बस सीधे आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर बैठे यात्रियों में चीखपुकार मच गई.

2 यात्रियों की मौत, 10 गंभीर घायल मेडिकल कॉलेज रेफर

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा पहुंचाया गया. इस भीषण दुर्घटना में दो यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

प्राथमिक उपचार के बाद 10 यात्रियों की बेहद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर कर दिया है. शेष 10 से 12 घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में ही डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है.

पुलिसप्रशासन ने संभाला मोर्चा, हाईवे पर सुचारू कराया गया यातायात

घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक और सिकंदरा के क्षेत्राधिकारी सौरभ वर्मा ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का मुआयना किया. अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायल यात्रियों साधना मिश्रा, राम भगत सिंह समेत अन्य का हाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए. पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर बाधित हुए यातायात को फिर से सुचारू करा दिया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY