सोमवार, 23 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
पद और रसूख नहीं, सक्रियता बनेगी टिकट की कसौटी; यूपी में निष्क्रिय नेताओं पर बीजेपी सख्त​ | Uttarakhand Women Empowerment: धामी सरकार के महिला सशक्तिकरण पर बड़े कदम, 2.65 लाख लखपति दीदी और बेटियों को करोड़ों की मदद​ | UP: चंदौली में BJP विधायक सुशील सिंह के काफिले में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 2 फॉर्च्यूनर को मारी टक्कर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बिसलेरी के पानी में ब्रोमेट और PAHs मिलने का दावा, आपके शरीर को कितना नुकसान पहुंचा सकते हैं?​

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की कार्रवाई ने बिसलेरी की पानी की क्वालिटी पर सवाल खड़े किए हैं. FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है. इसकी वजह कंपनी के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के एक नमूने में तय सीमा से ज्यादा रासायनिक तत्व मिलना है. हालांकि हैं, कंपनी […]

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की कार्रवाई ने बिसलेरी की पानी की क्वालिटी पर सवाल खड़े किए हैं. FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है. इसकी वजह कंपनी के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के एक नमूने में तय सीमा से ज्यादा रासायनिक तत्व मिलना है. हालांकि हैं, कंपनी का कहना है कि ये 14 महीने पुराना मामला है और उसे FSSAI से कोई नोटिस नहीं मिला है.

https://t.co/qOBmfxcYj9

— BisleriZone November 23, 2026

इस मामले में दो केमिकल्स चर्चा में हैं. ब्रोमेट और पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन . स्टोरी में जानेंगे कि ये दोनों केमिकल क्या हैं और आपकी सेहत के लिए कितने खतरनाक हैं. लेकिन उससे पहले जानते हैं कि जांच में बिसलेरी के सैंपल फेल कैसे हुए? बिसलेरी के नमूने की जांच दो चरणों में हुई. पहली प्रयोगशाला जांच में नमूना ब्रोमेट की तय सीमा पर खरा नहीं उतरा. कंपनी ने इस नतीजे के खिलाफ अपील की. इसके बाद रेफरल फूड लैब में दोबारा जांच हुई. इस जांच में भी नमूने को असुरक्षित बताया गया और उसमें PAHs पाए गए.

Recent inspections and compliance verifications have led to immediate enforcement actions against various
FBOs. #FSSAINotice #FSSAIAction 2 https://t.co/KNtqHyIED0

— FSSAI November 22, 2026

भारत में पानी की जांच कैसे होती है?

भारत में पानी की क्वालिटी जांचने के दो प्रमुख तरीके हैं. पहला, लैब टेस्टिंग. इसमें पानी का नमूना मान्यता प्राप्त लैब में भेजा जाता है, जहां अलगअलग वैज्ञानिक तरीकों से उसकी जांच होती है. इससे पानी में मौजूद रसायनों और उनकी मात्रा का पता लगाया जा सकता है. दूसरा तरीका है फील्ड टेस्टिंग किट . यह एक पोर्टेबल किट होती है, जिससे पानी की शुरुआती जांच मौके पर ही की जा सकती है. इसमें पीएच, गंदलापन, कठोरता, क्लोराइड, फ्लोराइड, नाइट्रेट और आयरन जैसे कुछ मानकों की जांच की जा सकती है. हालांकि FTK के नतीजे शुरुआती संकेत होते हैं, अंतिम पुष्टि के लिए लैब टेस्ट जरूरी है. सामान्य FTK से ब्रोमेट और PAHs जैसे रसायनों की भरोसेमंद जांच नहीं की जा सकती.

बिसलेरी में मिले दोनों केमिकल कितने खतरनाक?

1. ब्रोमेट कैसे बनता है?

ब्रोमेट एक अकार्बनिक केमिकल कंपाउंड है. कई कंपनियां पैकेज्ड वॉटर को कीटाणु रहित करने के लिए ओजोन का इस्तेमाल करती हैं. ओजोन पानी में मौजूद हानिकारक सूक्ष्मजीवों को खत्म करता है. लेकिन अगर पानी के सोर्स में पहले से ब्रोमाइड मौजूद हो, तो ओजोन के साथ उसका रिएक्शन होने से ब्रोमेट बन सकता है. इसलिए पानी को साफ करने की प्रक्रिया में ओजोन की मात्रा और दूसरी स्थितियों पर नियंत्रण रखना जरूरी है.

ब्रोमेट को लेकर चिंता इसलिए है क्योंकि लंबे समय तक इसके संपर्क में रहने से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है. इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर ने इसे इंसानों के लिए संभावित रूप से कैंसरकारी पदार्थों की श्रेणी में रखा है. जानवरों पर हुए अध्ययनों में किडनी, थायरॉइड और दूसरे ऊतकों में ट्यूमर से इसका संबंध देखा गया है. कुछ शोधों में यह भी सामने आया है कि ब्रोमेट शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है और DNA को प्रभावित कर सकता है.

अगर इसकी बहुत ज्यादा मात्रा शरीर में पहुंचती है, तो उल्टी, जी मिचलाना, पेट दर्द और किडनी को नुकसान जैसी समस्याएं हो सकती हैं. कुछ मामलों में सुनने की क्षमता पर भी असर पड़ सकता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पीने के पानी में ब्रोमेट की अस्थायी सुरक्षित सीमा 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर तय की है. WHO के मुताबिक, ब्रोमेट एक बार बन जाए तो उसे पानी से हटाना मुश्किल होता है. इसलिए इसे बनने से रोकना ज्यादा जरूरी है. FSSAI ने इसकी बहुत कम सीमा तय की है.

2. PAHs क्या हैं और शरीर को कैसे नुकसान पहुंचाते हैं?

दूसरा केमिकल पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन यानी PAHs है. यह किसी एक केमिकल का नाम नहीं, बल्कि कई रसायनों का समूह है. ये कोयला, पेट्रोल, डीजल, लकड़ी और प्लास्टिक जैसी चीजों के अधूरे जलने से बन सकते हैं. वाहनों का धुआं, औद्योगिक प्रदूषण और दूषित मिट्टी भी इनके स्रोत सोर्स सकते हैं.

PAHs के सभी रसायन एक जैसे खतरनाक नहीं होते. इनमें से कुछ को कैंसरकारी माना गया है. उदाहरण के लिए, बेंजो पाइरीन को IARC ने इंसानों में कैंसर पैदा करने वाला पदार्थ माना है. शरीर में पहुंचने के बाद कुछ PAHs ऐसे कंपाउंड्स में बदल सकते हैं जो DNA को नुकसान पहुंचाते हैं. लंबे समय तक इनके संपर्क में रहने से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है.

WHO ने पीने के पानी में बेंजो पाइरीन की सीमा 0.7 माइक्रोग्राम प्रति लीटर तय की है. हालांकि बिसलेरी के मामले में FSSAI ने यह नहीं बताया है कि जांच में PAHs का कौनसा खास कंपाउंड मिला और उसकी मात्रा कितनी थी.

पानी में ये केमिकल कहां से आ सकते हैं?

पानी के सोर्स में पहले से प्रदूषण होने, औद्योगिक कचरे, खराब ट्रीटमेंट प्रक्रिया या स्टोरेज और पैकेजिंग के दौरान दूषित पदार्थों के संपर्क में आने से ऐसे रसायन पानी में पहुंच सकते हैं. ब्रोमेट के मामले में ओजोन से पानी को साफ करने की प्रक्रिया की जांच जरूरी है. वहीं PAHs की मौजूदगी पानी के स्रोत, आसपास के प्रदूषण या पैकेजिंग और प्रोसेसिंग में गड़बड़ी की ओर इशारा कर सकती है. हालांकि बिसलेरी के नमूने में ये रसायन किस रास्ते से पहुंचे, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.

भारत में पैकेज्ड पानी की जांच पर भी सवाल

देश में पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं. फरवरी 2025 में संसद में पेश सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 202324 में पैकेज्ड पानी के 1,300 नमूनों की जांच की गई. इनमें से 333 नमूने तय मानकों पर खरे नहीं उतरे. यानी करीब 25.6% नमूनों में गड़बड़ी मिली. इससे पहले 202223 में जांचे गए 1,776 नमूनों में से 650 नमूने मानकों के मुताबिक नहीं थे. यह करीब 36.6 फीसदी है. हालांकि, मानकों पर खरे न उतरने वाले सभी नमूनों में कैंसर वाले केमिकल ही मिले हों, ऐसा नहीं है.

पानी की गुणवत्ता जांचने के नियम क्या हैं?

अक्टूबर 2024 में सरकार ने पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर और मिनरल वॉटर के लिए भारतीय मानक ब्यूरो का प्रमाणन अनिवार्य रखने वाला नियम हटा दिया था. इसका मतलब यह नहीं है कि कंपनियों को गुणवत्ता जांच से छूट मिल गई. FSSAI ने पैकेज्ड पानी के लिए जांच की अलग योजना बनाई. 1 जनवरी 2026 से कंपनियों के लिए इस योजना का पालन करना जरूरी है. नवंबर 2024 में FSSAI ने पैकेज्ड पानी और मिनरल वॉटर को हाई रिस्क वाली फूड कैटेगरी में भी रखा था. इसके तहत निर्माताओं के लाइसेंस से पहले निरीक्षण और नियमित जांच की व्यवस्था है.

क्या बिसलेरी का पानी पीना बंद कर देना चाहिए?

अभी ऐसा कहना सही नहीं होगा कि बाजार में बिकने वाली बिसलेरी की हर बोतल असुरक्षित है. FSSAI की कार्रवाई कंपनी के परिसर से लिए गए एक सैंपल पर आधारित है. अब तक उस नमूने का बैच नंबर, संबंधित प्लांट, ब्रोमेट और PAHs की वास्तविक मात्रा या प्रभावित बोतलों की संख्या सार्वजनिक नही की गई है. यानी अब उपभोक्ताओं को बोतल खरीदते समय उसकी सील, पैकेजिंग, बैच नंबर, निर्माण की तारीख और FSSAI लाइसेंस की जानकारी देखनी चाहिए. लेकिन यह भी समझना जरूरी है कि ब्रोमेट और PAHs जैसे रसायनों का पता सिर्फ पानी का रंग, गंध या स्वाद देखकर नहीं लगाया जा सकता. इसके लिए प्रयोगशाला में जांच जरूरी है.

अब लोगों के सामने सबसे अहम सवाल यह है कि दूषित सैंपल किस प्लांट से आया, उसमें दोनों केमिकल्स की मात्रा कितनी थी और क्या उसी बैच के दूसरे नमूनों की जांच की गई है. FSSAI को इन जानकारियों के साथ यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि बाजार में मौजूद किसी बैच को वापस मंगाने की जरूरत है या नहीं. कंपनियों को भी अपनी जांच रिपोर्ट और क्वालिटी कंट्रोल की जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY