रिपोर्ट योगेश सेमवाल, देहरादून

Rishikesh Karnaprayag Rail Project: के पहाड़ों में ट्रेन पहुंचने का सपना अब आकार ले रहा है। ऋषिकेशकर्णप्रयाग रेल परियोजना का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है। करीब 125 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन का लगभग 83 प्रतिशत हिस्सा पहाड़ों के भीतर से गुजरेगा। इसके लिए मुख्य सुरंगों के साथ आपातकालीन निकास और सहायक सुरंगें भी बनाई जा रही हैं। परियोजना के तहत कुल सुरंग निर्माण की लंबाई करीब 213 किलोमीटर बताई जा रही है।
ऋषिकेशकर्णप्रयाग रेल परियोजना में 213 किलोमीटर का सुरंग नेटवर्क 125 KM लंबी रेल लाइन का करीब 83% हिस्सा होगा भूमिगत
उत्तराखंड की महत्वाकांक्षी ऋषिकेशकर्णप्रयाग रेल परियोजना हिमालय के दुर्गम पहाड़ों के बीच आकार ले रही है। करीब 125 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन में 16 मुख्य सुरंगें… pic.twitter.com/NUmQJEd405
— Bansal News Official November 23, 2026
ऋषिकेशकर्णप्रयाग रेल परियोजना में 213 किलोमीटर का सुरंग नेटवर्क 125 KM लंबी रेल लाइन का करीब 83% हिस्सा होगा भूमिगत
उत्तराखंड की महत्वाकांक्षी ऋषिकेशकर्णप्रयाग रेल परियोजना हिमालय के दुर्गम पहाड़ों के बीच आकार ले रही है। करीब 125 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन में 16 मुख्य सुरंगें… pic.twitter.com/NUmQJEd405
— Bansal News Official November 23, 2026
213 किलोमीटर लंबा सुरंग नेटवर्क तैयार हो रहा
ऋषिकेशकर्णप्रयाग रेल परियोजना के आंकड़ों के मुताबिक, करीब 125 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग में लगभग 104 किलोमीटर हिस्सा मुख्य सुरंगों से होकर गुजरेगा। यानी रेल लाइन का करीब 83 प्रतिशत हिस्सा पहाड़ों के अंदर होगा।
मुख्य सुरंगों के अलावा यात्रियों की सुरक्षा और आपातकालीन निकास के लिए एस्केप टनल बनाई जा रही हैं। सहायक सुरंगों को मिलाकर कुल टनल नेटवर्क की लंबाई लगभग 213 किलोमीटर बताई गई है।
देवप्रयाग से जनासू के बीच सबसे लंबी सुरंग
इस परियोजना की सबसे लंबी सुरंग देवप्रयाग से जनासू के बीच है। इसकी लंबाई करीब 14.58 किलोमीटर है। यहां अप और डाउन लाइन के लिए समानांतर सुरंगें विकसित की जा रही हैं।
97% से ज्यादा सुरंग खुदाई पूरी होने का दावा
रेल विकास निगम लिमिटेड और परियोजना से जुड़े अपडेट्स के मुताबिक, सुरंगों की खुदाई का बड़ा हिस्सा पूरा हो चुका है। रिपोर्ट्स में 97 प्रतिशत से अधिक खुदाई पूरी होने की जानकारी दी गई है।
अब सुरंगों की लाइनिंग, फिनिशिंग, पुलों और अन्य सिविल कार्यों पर जोर दिया जा रहा है। परियोजना में आधुनिक मशीनों और पारंपरिक तकनीकों की मदद से निर्माण किया जा रहा है।
हिमालय की चट्टानों के बीच बड़ी चुनौती
हिमालय के युवा और संवेदनशील पहाड़ों में सुरंग बनाना आसान नहीं है। निर्माण के दौरान कमजोर चट्टानें, भूजल का रिसाव, भूकंपीय संवेदनशीलता और चट्टानों के दबाव जैसी चुनौतियां सामने आती हैं।
इनसे निपटने के लिए टनल बोरिंग मशीन के साथ ड्रिलिंग और ब्लास्टिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। भूवैज्ञानिक चट्टानों की संरचना पर लगातार नजर रखते हैं और जरूरत के मुताबिक निर्माण तकनीक में बदलाव किया जाता है।
सुरंगों को मजबूत बनाने के लिए कंक्रीट लाइनिंग और ड्रेनेज सिस्टम तैयार किया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए मुख्य सुरंगों के समानांतर एस्केप टनल भी बनाई जा रही हैं, जिन्हें तय अंतराल पर मुख्य सुरंग से जोड़ा जाएगा।
12 स्टेशन और कई ब्रिज भी बन रहे
रेल परियोजना में कुल 12 नए स्टेशन प्रस्तावित हैं। इनमें स्टेशन यार्ड, प्लेटफॉर्म और पहुंच मार्गों का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही कई बड़े और छोटे पुलों का काम भी चल रहा है।
रेल लाइन तैयार होने के बाद ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल संपर्क स्थापित होगा। इससे टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली जैसे पहाड़ी जिलों की आवाजाही को फायदा मिलने की उम्मीद है।
ये खबर भी पढ़ें:
2028 में ट्रायल रन, 2029 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट
परियोजना से जुड़े कार्ययोजना अपडेट्स के मुताबिक, ऋषिकेशकर्णप्रयाग रेल लाइन को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। तय लक्ष्यों के अनुसार, वर्ष 2028 में ट्रेन का ट्रायल रन कराने की संभावना है। वहीं, दिसंबर 2029 तक पूरी परियोजना का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
रेल संपर्क शुरू होने से चारधाम यात्रा, पर्यटन और स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में रोजगार और परिवहन के नए अवसर भी तैयार हो सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें: