शनिवार, 21 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: पिकअप से एंबुलेंस की जोरदार टक्कर, शव ले जा रहे 5 लोगों की मौत​ | “मोहम्मद सिराज मुसलमान है इसलिए उसे खेलने का मौका नही मिलता” कांग्रेस नेता ने BCCI पर लगाया गंभीर आरोप​ | Wealth Creation Tips: 5 साल तक 3.78 लाख सैलरी पर अटके रहे, एक फैसले ने बदली किस्मत, अब 11.53 करोड़ के मालिक​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Bijnor Girl Death: बिजनौर में जहरीले पौधे की पत्तियां खाने से दो मासूम बहनों की मौत, तीसरी बच्ची की हालत गंभीर​

: रिपोर्ट: प्रदीप कौशिक, उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के बढ़ापुर थाना क्षेत्र में जहरीले पौधे की पत्तियां खाने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई, जबकि तीसरी बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों बच्चियों की तबीयत 24 घंटे के भीतर बिगड़ी। तीसरी बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया […]

: रिपोर्ट: प्रदीप कौशिक, उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के बढ़ापुर थाना क्षेत्र में जहरीले पौधे की पत्तियां खाने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई, जबकि तीसरी बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों बच्चियों की तबीयत 24 घंटे के भीतर बिगड़ी। तीसरी बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। वहीं, परिजनों ने एंबुलेंस पहुंचने में देरी का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, बढ़ापुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला ठाकुरान में रहने वाली तीनों बच्चियां आपस में पड़ोसी थीं। इनमें शकील की पांच वर्षीय बेटी चाहत, सलीम की चार वर्षीय बेटी माही नूर और शमीम की छह वर्षीय बेटी सादिका शामिल हैं।

पहले चाहत की बिगड़ी तबीयत, रास्ते में मौत

बताया जा रहा है कि गुरुवार को सबसे पहले पांच वर्षीय चाहत की तबीयत अचानक खराब हुई। परिजन उसे नगीनाधामपुर मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उसे बिजनौर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर बिजनौर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही चाहत की मौत हो गई।

अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच दूसरी बच्ची ने तोड़ा दम

शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद मोहल्ले में चाहत को सुपुर्दएखाक करने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली चार वर्षीय माही नूर की भी तबीयत बिगड़ गई। घबराए परिजन उसे पहले स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। इसके बाद नगीना और धामपुर के अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंचे। वहां से बिजनौर रेफर किए जाने के बाद रास्ते में ही माही नूर की भी मौत हो गई।

तीसरी बच्ची की हालत गंभीर, एंबुलेंस में देरी का आरोप

इसी दौरान तीसरी बच्ची सादिका की तबीयत भी बिगड़ने की जानकारी सामने आई। परिजन उसका स्थानीय स्तर पर इलाज करा रहे थे। बच्ची की गंभीर हालत देखते हुए पुलिस ने जिला अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेंस बुलवाई। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस काफी देर से पहुंची। बाद में उसे जिला अस्पताल बिजनौर भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

कब्रिस्तान के पास खेलते समय पत्तियां खाने की आशंका

मोहल्ले में चर्चा है कि तीनों बच्चियां कब्रिस्तान के बाहर खेल रही थीं। इसी दौरान वहां कूड़े के ढेर के पास उगे किसी जंगली पौधे की पत्तियां उन्होंने खा लीं, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालांकि, पौधे की पहचान और बच्चियों की मौत की वास्तविक वजह की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें:

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच

दो बच्चियों की मौत की सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और हल्का चौकी प्रभारी अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृत बच्चियों के परिजनों से बातचीत कर पोस्टमार्टम कराने का आग्रह किया, लेकिन परिजनों ने लिखित रूप से पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। एक ही मोहल्ले में 24 घंटे के भीतर दो मासूम बच्चियों की मौत से परिवारों में मातम पसरा है। वहीं, तीसरी बच्ची की गंभीर हालत को लेकर परिजन चिंतित हैं। घटना के बाद बच्चों की सुरक्षा और जहरीले पौधों के प्रति जागरूकता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY