रविवार, 22 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP चुनावः सीट शेयरिंग के लिए सपा की तैयारी, बातचीत के लिए बनाई कमेटी, जानें किसे मिला डील का जिम्मा​ | Hathras Road Accident: हाथरस में दर्दनाक हादसा, बारात में जा रहे परिवार के टेंपो को बस ने रौंदा, 2 सगी बहनों समेत 4 की मौत​ | Maruti Suzuki की कार खरीदना हुआ महंगा! कंपनी ने कीमतों में किया इजाफा, जानिए अब कितने ज्यादा पैसे देने होंगे​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

Maruti Suzuki की कार खरीदना हुआ महंगा! कंपनी ने कीमतों में किया इजाफा, जानिए अब कितने ज्यादा पैसे देने होंगे​

अगर आप आने वाले दिनों में मारुति सुजुकी की नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अब आपको पहले से थोड़े ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी में से एक मारुति सुजुकी ने अपनी कुछ गाड़ियों की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी करने का […]

अगर आप आने वाले दिनों में मारुति सुजुकी की नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अब आपको पहले से थोड़े ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी में से एक मारुति सुजुकी ने अपनी कुछ गाड़ियों की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. नई कीमतें रविवार यानी आज 22 नवंबर 2026 से लागू हो रही हैं. कंपनी का कहना है कि गाड़ियां बनाने में इस्तेमाल होने वाले समान की लागत लगातार बढ़ रही है. ऐसे में खर्च का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालना जरूरी हो गया है. खास बात यह है कि चालू वित्त वर्ष में कंपनी चौथी बार अपनी कारों के दाम बढ़ा रही है.

मारुति सुजुकी की कारें कितनी महंगी हुईं?

ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया है कि चुनिंदा मॉडल्स की कीमतों में 22 नवंबर से बढ़ोतरी की जा रही है. बिक्री के हिसाब से देखें तो कीमतों में औसतन करीब 0.31 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि कंपनी की हर कार की कीमत इतनी ही बढ़ी है. अलगअलग मॉडल्स और वैरिएंट्स पर बढ़ोतरी अलग हो सकती है. फिलहाल कंपनी ने सभी प्रभावित मॉडल्स की नई कीमतों की पूरी जानकारी नहीं दी है.

कंपनी का कहना है कि वह लगातार अपने खर्च को कम करने की कोशिश कर रही है, ताकि ग्राहकों पर ज्यादा बोझ न पड़े. लेकिन बढ़ती लागत के कारण कीमतों में थोड़ा बदलाव करना जरूरी हो गया था.

इस साल चौथी बार बढ़ाए कारों के दाम

मारुति सुजुकी ने वित्त वर्ष 202627 में पहली बार कीमतें नहीं बढ़ाई हैं. इससे पहले कंपनी चालू वित्त वर्ष के शुरुआती छह महीनों में तीन बार दाम बढ़ा चुकी है. इन तीन बढ़ोतरी को मिलाकर कारों की कीमतों में 1 प्रतिशत से थोड़ा ज्यादा इजाफा हुआ था. सितंबर 2026 में कंपनी ने अपनी कुछ गाड़ियों की कीमतें 20,000 रुपये तक बढ़ाई थीं. इससे पहले जून में भी कारों के दाम में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी. अब नवंबर में एक और बार कीमतें बढ़ने से नई कार खरीदने वाले ग्राहकों को अपने बजट पर दोबारा विचार करना पड़ सकता है.

आखिर बारबार क्यों महंगी हो रही हैं कारें?

के मुताबिक, गाड़ियां बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. पश्चिम एशिया में चल रहे संकट का असर भी लागत पर पड़ा है.इससे कंपनी की कमाई पर दबाव बढ़ रहा है. खर्च कम करने के लिए कंपनी ने मार्केटिंग समेत कई दूसरी लागतों को कंट्रोल करने की कोशिश की है. इसके बावजूद उत्पादन खर्च में बढ़ोतरी जारी है. कंपनी ने दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद निवेशकों से बातचीत में संकेत दिया था कि वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में कीमतें बढ़ाने को लेकर सोचसमझकर फैसला लिया जाएगा.

ग्राहकों पर कितना पड़ेगा असर?

मारुति सुजुकी का कहना है कि बढ़ती लागत का पूरा बोझ ग्राहकों पर नहीं डाला गया है. कंपनी ने सिर्फ कुछ अतिरिक्त खर्च की भरपाई के लिए कीमतों में बढ़ोतरी की है.हालांकि, नई कार खरीदने वालों के लिए यह जानना जरूरी है कि उनके पसंदीदा मॉडल की कीमत कितनी बदली है. अगर आप भी Maruti Suzuki की कार खरीदने जा रहे हैं, तो बुकिंग से पहले डीलरशिप से नई एक्सशोरूम कीमत और ऑनरोड प्राइस जरूर पता कर लें. इससे आपको अपना बजट तय करने में आसानी होगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY