सोमवार, 23 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
352 रन की बढ़त भी नहीं दिला सकी जीत, शुभमन गिल ने बताई मैच ड्रॉ होने की असली वजह​ | अनंत सिंह की बेटी की शादी में बिना कार्ड भी मिलेगी एंट्री! पूरे बिहार को दिया खुला न्योता, जानिए क्या है खास इंतजाम​ | WhatsApp Web Security Alert: ऑफिस में WhatsApp Web चलाते हैं? हो जाएं सावधान! साइबर यूनिट ने जारी किया अलर्ट, डेटा लीक और फ्रॉड का खतरा बढ़ा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP चुनाव: MLA करेंगे 50 चौपाल तो MP करेंगे 10 मीटिंग, BJP ने दिया बड़ा टास्क​

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. चुनावी तैयारियों के बीच सोमवार को बीजेपी की वर्चुअल बैठक हुई. इसमें पार्टी के सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को जनता के बीच पहुंचने और चौपाल लगाने का टास्क दिया गया है. बीजेपी विधायकों को अपनीअपनी विधानसभा […]

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. चुनावी तैयारियों के बीच सोमवार को बीजेपी की वर्चुअल बैठक हुई. इसमें पार्टी के सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को जनता के बीच पहुंचने और चौपाल लगाने का टास्क दिया गया है. बीजेपी विधायकों को अपनीअपनी विधानसभा में 5 दिसंबर तक 50 चौपाल करने का लक्ष्य दिया गया है. वहीं, पार्टी के लोकसभा सांसदों को अपने संसदीय क्षेत्र में इसी तारीख तक 10 चौपाल आयोजित करनी होंगी.

बीजेपी की इस रणनीति में उन विधानसभा सीटों पर भी खास ध्यान दिया गया है, जहां पार्टी के विधायक नहीं हैं या जहां संगठन की स्थिति कमजोर मानी जा रही है. ऐसी सीटों पर चौपाल लगाने की जिम्मेदारी विधान परिषद सदस्यों यानी MLC को दी गई है. इसके अलावा बीजेपी के राज्यसभा सांसदों को भी कमजोर विधानसभा सीटों पर जाकर चौपाल आयोजित करनी होगी. पार्टी का यह अभियान 5 दिसंबर तक चलेगा.

विधायकों को 50 और सांसदों को 10 चौपाल का टारगेट

वर्चुअल बैठक में बीजेपी नेतृत्व ने जनप्रतिनिधियों को अलगअलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं. पार्टी के सभी विधायकों को अपनी विधानसभा क्षेत्र में 50 चौपाल आयोजित करनी हैं. इसके लिए 5 दिसंबर की समयसीमा तय की गई है. इन चौपालों के जरिए विधायक अपने क्षेत्र के अलगअलग इलाकों में पहुंचेंगे और स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे. इसी तरह बीजेपी के सभी लोकसभा सांसदों को अपने संसदीय क्षेत्र में 10 चौपाल लगाने का लक्ष्य दिया गया है. सांसदों को भी 5 दिसंबर तक यह जिम्मेदारी पूरी करनी होगी. पार्टी का जोर है कि सांसद और विधायक केवल संगठनात्मक बैठकों तक सीमित न रहें, बल्कि सीधे जनता के बीच जाकर संवाद करें.

कमजोर सीटों पर MLC और राज्यसभा सांसदों की जिम्मेदारी

बीजेपी ने उन विधानसभा सीटों के लिए अलग रणनीति बनाई है, जहां पार्टी का विधायक नहीं है या जहां संगठन को मजबूत करने की जरूरत है. ऐसी सीटों पर विधान परिषद सदस्यों को चौपाल लगाने की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, राज्यसभा सांसदों को भी कमजोर विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जनचौपाल आयोजित करनी होगी. इस तरह पार्टी ने विधानसभा और लोकसभा के साथसाथ विधान परिषद और राज्यसभा के प्रतिनिधियों को भी चुनावी अभियान में सक्रिय करने का टास्क दिया है. सभी को 5 दिसंबर तक अपने हिस्से की जिम्मेदारी पूरी करनी है.

SIR की भी हुई समीक्षा

बीजेपी की इस वर्चुअल बैठक में केवल चौपाल अभियान ही नहीं, बल्कि यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की भी समीक्षा की गई. बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR अभियान पर भी चर्चा हुई. पार्टी नेताओं को मतदाता सूची से जुड़े काम और अभियान की प्रगति पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए. बीजेपी की कोशिश है कि चुनाव से पहले संगठन के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता क्षेत्र में सक्रिय रहें. चौपाल के जरिए जनता से संपर्क बढ़ाने के साथसाथ कमजोर विधानसभा सीटों पर पार्टी की गतिविधियां तेज की जाएं.

विनोद तावड़े और पंकज चौधरी की मौजूदगी में हुई बैठक

यह वर्चुअल बैठक यूपी बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजूदगी में हुई. इसमें संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह के साथ बीजेपी के सांसद और विधायक भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े. बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन की सक्रियता, चौपाल अभियान और SIR की समीक्षा की गई. बीजेपी ने मथुरा में हुई दो दिवसीय योजना बैठक के बाद अब अपने सांसदों और विधायकों को सीधे मैदान में उतरने का लक्ष्य दिया है. पार्टी की ओर से तय किए गए इस अभियान के तहत 5 दिसंबर तक प्रदेश की विधानसभा सीटों पर चौपाल आयोजित की जाएंगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY