रविवार, 22 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
IND vs PAK: टॉस हारते ही भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने बदल दी रणनीति, पाकिस्तान के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों को मौका​ | यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, एक ही लिस्ट में सरकार ने बदल दिए144 डिप्टी एसपी; देखें पूरी लिस्ट​ | Gardening Tips: चावल का पानी फेंकने की न करें गलती! पौधों में डालते ही दिखेंगे ये फायदे​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बहराइच में मॉर्निंग वॉक पर निकले सब-इंस्पेक्टर पर हमला, 3 महिलाओं समेत 4 अरेस्ट​

UP Crime News: बहराइच में कानून व्यवस्था को चुनौती देने का मामला सामने आया है. यहां सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक सबइंस्पेक्टर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने चारों आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली […]

UP Crime News: बहराइच में कानून व्यवस्था को चुनौती देने का मामला सामने आया है. यहां सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक सबइंस्पेक्टर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने चारों आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली है. आरोपियों में महिलाओं के साथ एक पुरुष शामिल है. गिरफ्तार आरोपियों का नाम राधेश्याम, सुनीता, मनीषा और ज्योति है.

जानकारी के अनुसार, सबइंस्पेक्टर संजीत कुमार सिंह ने आपस में विवाद कर रहे लोगों से पूछताछ की थी. इसी बात से लोग नाराज हो गए और सबइंस्पेक्टर पर हमला कर दिया. घटना में सबइंस्पेक्टर घायल हो गए. ये पूरा मामला बहराइच जनपद के मोतीपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रह है. यहां शनिवार सुबह सबइंस्पेक्टर संजीत कुमार सिंह सादे कपड़ों में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. इसी दौरान मोतीपुर सिंचाई कॉलोनी के पास कुछ लोग आपस में विवाद कर रहे थे.

पुलिस ने मामले में की कार्रवाई

सबइंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर विवाद कर रहे लोगों से पूछताछ की. आरोप है कि पूछताछ से नाराज लोगों ने सबइंस्पेक्टर पर हमला करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसमें वह घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया. सबइंस्पेक्टर संजीत कुमार सिंह की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन महिलाओं और एक पुरुष समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. फिर चारों आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया गया.

थानाध्यक्ष ब्रह्मा गौड़ ने क्या बताया?

थानाध्यक्ष ब्रह्मा गौड़ के मुताबिक, सबइंस्पेक्टर की तहरीर पर राधेश्याम, सुनीता, मनीषा और ज्योति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली गई है. ये सभी आरोपी सिंचाई नहर कॉलोनी के रहने वाले हैं. ब्रह्मा गोंड ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा. वहीं इस घटना ने एक बार फिर पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

बहराइच से अनिल तिवारी की रिपोर्ट

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY