: भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासन समिति की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से 18 नवंबर 2026 को जारी लेटर में 5 नेताओं को इस समिति में शामिल किया गया है। इसकी जानकारी विधान परिषद सदस्य और बीजेपी उत्तर प्रदेश के मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल ने दी है।

आदेश
इन 5 नेताओं को मिली जिम्मेदारी
राजेंद्र अग्रवाल पूर्व सांसद
अष्टभुजा शुक्ला पूर्व सांसद
कांता कर्दम पूर्व राज्यसभा सांसद
रामजियावन मौर्य पूर्व विधायक
गोपाल अंजन विधान परिषद सदस्य
ये खबर भी पढ़ें:
पंकज चौधरी की अनुमति से हुई घोषणा
यह घोषणा बीजेपी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति से की गई है। समिति से जुड़े पत्र पर गोविंद नारायण शुक्ल के साइन हैं। लेटर की कॉपी प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह को भी भेजी गई है।