बुधवार, 18 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
योगी के गढ़ में अखिलेश का सियासी चक्रव्यूह! गोरखपुर में 22 KM की रथयात्रा, मिशन-2027 की तैयारी​ | Jensen Huang: Nvidia में फिर लौटेंगे जेनसन हुआंग ? बड़ा बयान, बोर्ड के फैसले पर टिकी वापसी, गलतियां भी मानीं​ | यूपी: वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़ा करने पर होगी जेल, निर्वाचन आयोग ने दी सख्त चेतावनी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मिशन 2027: BJP की मथुरा में दो-दिवसीय बैठक खत्म, नितिन नबीन बोले- यूपी में लगातार तीसरी बार जीतेगी पार्टी​

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए मथुरा के परखम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोविज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में बीजेपी की दो दिवसीय योजना बैठक हुई, जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बैठक के दूसरे दिन पार्टी पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों को मिशन2027 का मंत्र दिया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं […]

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए मथुरा के परखम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोविज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में बीजेपी की दो दिवसीय योजना बैठक हुई, जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बैठक के दूसरे दिन पार्टी पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों को मिशन2027 का मंत्र दिया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर यूपी में लगातार तीसरी बार बीजेपी ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी. साथ ही उन्होंने यह नसीहत भी दी कि जो लोग जिम्मेदार पदों यानी मंत्री विधायक और सांसद हैं, उनकी गलतियां माफ नहीं की जाएंगी.

नितिन नबीन की इस मथुरा योजना बैठक में आगामी तीन महीने की कार्ययोजना, संगठनात्मक गतिविधियों और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई और सहयोगी दलों के साथ बेहतर समन्वय बनाने पर भी मंथन हुआ. बीजेपी अध्यक्ष ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्देश दिया और साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को भी जनजन तक पहुंचाने पर जोर दिया. इसके अलावा उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने का आह्वान भी किया. नितिन नबीन ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में यूपी की योगी सरकार ने विकास को घरघर तक पहुंचाया है.

‘राधेराधे, कमल खिला दे’ का संकल्प

यूपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ‘राधेराधे, कमल खिला दे’ के संकल्प के साथ मथुरा बैठक की शुरुआत की और दावा किया कि सपा, बसपा, कांग्रेस, आजाद समाज पार्टी और AIMIM समेत किसी भी विपक्षी दल को यूपी में सफलता नहीं मिलेगी. उन्होंने कहा कि महिला, गरीब, युवा और किसान के सशक्तिकरण को बीजेपी चुनावी अभियान का प्रमुख आधार बनाएगी. उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों के सहारे बीजेपी जनता के बीच जाएगी.

ब्रजेश पाठक ने तीसरी बार जीतने का जताया भरोसा

उत्तर प्रदेश के डिप्टी चीफ मिनिस्टर ब्रजेश पाठक ने कहा कि पार्टी हर बूथ लेवल पर लोगों तक पहुंचेगी, पार्टी वर्कर्स को सबसे आगे रखेगी और लगातार तीसरी बार जीतने का भरोसा जताया. उन्होंने कहा, ‘दो दिन का ब्रेनस्टॉर्मिंग सेशन खत्म हो गया है, जिसमें नितिन नबीन और पार्टी के सभी सीनियर लीडर शामिल हुए. अपने पार्टी वर्कर्स को सबसे आगे रखते हुए BJP बूथ लेवल तक हर व्यक्ति तक पहुंचेगी, ताकि यह पक्का हो सके कि पार्टी भारी बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटे. निश्चिंत रहें, समाजवादी पार्टी और INDI अलायंस के फैलाए झूठ, धोखे और बातें कामयाब नहीं होंगी. बीजेपी भारी बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने के लिए तैयार है’.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY