रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP: नौकरी दिलाने के बहाने दोस्त को बुलाया, शराब पार्टी में तीन गोलियां मारीं; पेट में फंसी एक गोली​ | UP Election 2027: विधानसभा चुनाव के लिए जारी नहीं की गई प्रत्याशियों की कोई भी लिस्ट, यूपी बीजेपी ने जारी किया खंडन​ | मथुरा में आज से BJP की बड़ी बैठक, UP चुनाव को लेकर बनेगा मेगा प्लान, इसी योजना पर आगे बढ़ेगी पार्टी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

कौन से राज की बात कर रही थी महिला? सुनते ही बलिया में दरोगा ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, पहले भी कर चुकी है कांड​

उत्तर प्रदेश के बलिया में एक दरोगा के ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड के मामले में बड़ा इनपुट सामने आया है. आरोप है कि दरोगों को एक महिला ब्लैकमेल कर रही थी. इस संबंध में दरोगा के परिजनों ने पुलिस में शिकायत भी दी है. फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर […]

उत्तर प्रदेश के बलिया में एक दरोगा के ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड के मामले में बड़ा इनपुट सामने आया है. आरोप है कि दरोगों को एक महिला ब्लैकमेल कर रही थी. इस संबंध में दरोगा के परिजनों ने पुलिस में शिकायत भी दी है. फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है. मामला बलिया में चित्तबड़ागांव थाना क्षेत्र का है. दरोगा की तैनाती भी इसी थाने में थी.

चितबड़ागांव थाने में तैनात दरोगा संदीप कुमार के परिजनों ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि एक महिला उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी. परिजनों ने महिला पर दरोगा को सुसाइड के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने महिलाको हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. बलिया पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के मुताबिक मामले की हर संभावित एंगल से जांच की जा रही है.

शनिवार की ही घटना

पुलिस के मुताबिक शनिवार की देर शाम दरोगा के सुसाइड की सूचना मिली थी. इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि परिजनों ने महिला के खिलाफ तहरीर देकर जांच को एक नई दिशा दे दी. इसके बाद महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

महिला का मिला पुराना रिकार्ड

पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला का आपराधिक रिकार्ड मिला है. इससे पहले उसने एक कांस्टेबल के खिलाफ सिकंदरपुर थाने में रेप का मुकदमा दर्ज कराया था. इस मामले में कांस्टेबल को अरेस्ट कर जेल भेजा गया था. बाद में यह मामला संदिग्ध पाया गया था. पुलिस के मुताबिक यही महिला अब दरोगा संदीप के संपर्क में थी. पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY