गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
पश्चिमी यूपी में अखिलेश के लिए क्यों जरूरी हैं आजम खान? मुस्लिम सियासत में फिर बढ़ेगा प्रभाव​ | Rahul Gandhi Speech: अमेरिका में राहुल गांधी ने कहा- भारत आर्थिक तबाही के कगार पर! आज का भारत वह भारत नहीं है​ | यूपी में वोटर लिस्ट में नाम खोजना हुआ आसान, अब Searchable PDF में मिलेगी मतदाता सूची​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

24 घंटे में 3 मौतें… किसी को ब्रेन हेमरेज तो किसी ने हार्ट अटैक से तोड़ा दम; ग्रेटर नोएडा के इस गांव में पसरा मातम​

राष्ट्रीय राजधानी से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक बेहद हैरान और दुखी कर देने वाली खबर आई है. दादरी क्षेत्र के रूपवास गांव में महज 24 घंटे के भीतर तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. इनमें से किसी की मौत की वजह ब्रेन हेमरेज बताई गई है तो किसी […]

राष्ट्रीय राजधानी से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक बेहद हैरान और दुखी कर देने वाली खबर आई है. दादरी क्षेत्र के रूपवास गांव में महज 24 घंटे के भीतर तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. इनमें से किसी की मौत की वजह ब्रेन हेमरेज बताई गई है तो किसी की हार्ट अटैक. एक के बाद क हुई इन तीन घटनाओं से गांव में हड़कंप मच गया.

देखते ही देखते पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. कुछ घंटे पहले तक जिन घरों में रोजमर्रा की जिंदगियां सामान्य चल रही थीं, वहां अचानक मातम छा गया. शुरुआती जानकारी के अनुसार तीनों लोगों की मौत की वजह ब्रेन हेमरेज और हार्ट अटैक के रूप में सामने आई है. बताया जा रहा है कि गांव के एक अन्य व्यक्ति को भी दिल का दौरा पड़ा है. जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

एक के बाद एक आई मौत

ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार रात से रविवार रात के बीच गांव में तीन लोगों की जान चली गई. जिनमें ज़िगराम सुंदर कालसन और डॉक्टर असकरण चौधरी शामिल हैं. सोमवार की सुबह इन तीनों मृतकों का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया. गांव में अचानक हुई इन घटनाओं से हर तरफ दुख का माहौल है. जिन परिवारों ने अपने किसी गरीबों को खोया है उनके लिए यह समय बेहद कठिन है.

तीनों की उम्र 60 के पार

ग्रामीणों का कहना है कि तीनों की उम्र लगभग 60 से 70 वर्ष के बीच थी. लेकिन लगातार बढ़ रहे ब्रेन हेमरेज और हार्ट अटैक को लेकर ग्रामीण भी अब चिंता में है. एक ही गांव में महज 24 घंटे के भीतर तीन लोगों की मौत और एक अन्य व्यक्ति की तबीयत गंभीर होने से पूरे इलाके में शोक और चिंता का माहौल है. फिलहाल गांव के लोग मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जाता रहे हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY