मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Voter List SSR Update: उत्तर प्रदेश समेत 4 चुनावी राज्यों में वोटर्स की संख्या बढ़ी, SSR के आंकड़ों ने चौंकाया​ | मम्मी-पापा की गोद वाली लड़ाई अलाउद्दीन तक आई, भाजपा ने राहुल गांधी से पूछा काफूर वाला सवाल​ | क्रिकेट से स्टार्टअप तक…धोनी ने कैसे बनाया 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस एम्पायर, जानें कहां-कहां लगाया है पैसा?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Dhirendra Shastri Ram Katha: धीरेंद्र शास्त्री की कथा में मुस्लिम महिलाएं, राजा भैया का अखिलेश यादव पर निशाना, कहा – भारत इस्लामी राष्ट्र नहीं​

Dhirendra Shastri Ram Katha: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में आज से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा शुरू हो रही है। इस आयोजन को लेकर कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने अखिलेश यादव का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। उन्होंने बिना किसी […]

Dhirendra Shastri Ram Katha: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में आज से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा शुरू हो रही है। इस आयोजन को लेकर कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने अखिलेश यादव का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि भारत कोई इस्लामी राष्ट्र नहीं है, जहां धार्मिक कथाओं पर प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने कहा कि रामकथा सुनने वालों का निश्चित रूप से कल्याण होगा।

विधायक रघुराज प्रताप सिंह का बयान

राजा भैया ने रामकथा को रोकने की मांग पर आपत्ति जताई। उनका कहना है कि भारत में धार्मिक आयोजन करने की स्वतंत्रता है और किसी कथा पर प्रतिबंध लगाने की बात उचित नहीं है। उनका यह बयान अखिलेश यादव की ओर से धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रमों पर रोक लगाने की मांग के बीच आया है।

20 नवंबर तक चलेगी कथा

प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेंती राजभवन के परेड ग्राउंड में आज से 20 नवंबर तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। पहले तीन दिन धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रामकथा सुनाएंगे। वहीं, 20 नवंबर को दिव्य दरबार लगाया जाएगा।

200 गांवों में निकली कलश यात्रा

रामकथा से पहले कुंडा और आसपास के इलाकों में कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन से जुड़ी जानकारी के अनुसार, यात्रा में मुस्लिम महिलाएं भी शामिल हुई। अलगअलग स्थानों से निकली यात्राओं के जरिए आसपास के गांवों में आयोजन का संदेश पहुंचाया गया।

आठ स्थानों से निकली यात्रा

16 नवंबर को कुंडा तहसील क्षेत्र के आठ प्रमुख स्थानों से कलश यात्राएं निकाली गई। इनमें कुंडा, बाबागंज, बिहार, कालाकांकर और हीरागंज, मानिकपुर, डेरवा सहित अन्य इलाके शामिल रहे। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

 

 

राजा भैया ने किया स्वागत

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सोमवार शाम प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां राजा भैया ने उनका स्वागत किया और खुद गाड़ी चलाकर उन्हें कुंडा स्थित बेंती राजभवन लेकर पहुंचे। कथा को लेकर क्षेत्र में तैयारियां की गई हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY