रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
गुम हुआ मोबाइल तलाशना था… चाचा-भतीजे ने रची 5.50 लाख रुपये लूट की फर्जी कहानी, 4 घंटे तक पुलिस को दौड़ाया​ | Israel Airstrike: सीजफायर के बीच इजरायल का बड़ा हमला, हमास कमांडर समीर अबू यूनिस की मौत, दक्षिण गाजा में हुआ ड्रोन अटैक​ | US Diesel Price: रिकॉर्ड हाई के बाद अमेरिका में सस्ता हुआ डीजल, अचानक कैसे गिरे दाम?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

Chhath Puja 2026 में 15 नवंबर को दिया जाएगा Sandhya Arghya, नदी-घाटों पर जुटेंगे श्रद्धालु​

छठ पूजा चार दिनों तक चलने वाला महापर्व है। इस दौरान हर एक दिन का अपना अलग महत्व होता है। वहीं छठ महापर्व के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य का विशेष महत्व होता है। संध्या अर्घ्य पर व्रती डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर सूर्य देव और छठी मइया की पूजा करती हैं। इस दौरान घाटों […]

छठ पूजा चार दिनों तक चलने वाला महापर्व है। इस दौरान हर एक दिन का अपना अलग महत्व होता है। वहीं छठ महापर्व के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य का विशेष महत्व होता है। संध्या अर्घ्य पर व्रती डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर सूर्य देव और छठी मइया की पूजा करती हैं। इस दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिलती है। ठेकुआ, फल, नारियल व गन्ने से सजे सूप के साथ विधिविधान से सूर्य देव और छठी मइया की पूजा की जाती है। तो आइए जानते हैं संध्या अर्घ्य की तारीख, पूजन विधि और धार्मिक महत्व के बारे में…

संध्या अर्घ्य की तारीख

नहायखाय और खरना के बाद तीसरे दिन संध्या अर्घ्य दिया जाता है। इस बार संध्या अर्घ्य का अनुष्ठान 15 नवंबर 2026 को किया जाएगा। इस दिन व्रती सूर्यास्त के समय जल में खड़ी होकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करेंगे। वहीं अगले दिन यानी की 16 नवंबर को उगते सूर्य को उषा अर्घ्य दिया जाएगा। इसी के साथ की चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।

संध्या अर्घ्य की पूजा विधि

संध्या अर्घ्य के दिन व्रत करने वाली महिलाएं स्नान कर साफ कपड़े पहनती हैं। फिर बांस के सूप और दउरा में फल, ठेकुआ, गन्ना, नारियल और अन्य पूजन सामग्री सजाई जाती है। वहीं परिवार के सदस्य पूजा का सामना लेकर तालाब, नदी या फिर निर्धारित छठ घाट पर जाते हैं।

व्रती सूर्यास्त के दौरान पानी में खड़े होकर सूर्य देव को जल और दूध अर्पित करते हैं। फिर सूर्य देव और छठी माता की पूजाअर्चना की जाती है। वहीं परिवार की सुखसमृद्धि, खुशहाली और मंगल की कामना की जाती है। घाटों पर छठी माता के पारंपरिक गीत गाए जाते हैं और पूरी श्रद्धा के साथ पूजाअर्चना की जाती है।

संध्या अर्घ्य का महत्व

बता दें कि छठ पूजा में डूबते सूर्य को अर्घ्य देना श्रद्धा और कृतज्ञता का प्रतीक माना जाता है। सूर्य देव को जीवन, ऊर्जा और प्रकाश का आधार माना जाता है और आराधना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक संध्या अर्घ्य में सूर्य देव के साथसाथ संध्याकाल की अधिष्ठात्री देवी प्रत्यूषा की भी आराधना की जाती है। छठ पूजा में डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद अगले दिन उगते सूर्य की उपासना की जाती है। इस तरह से यह पर्व भक्तों की आस्था, अनुशासन और नई शुरूआत का संकेत देता है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY