शनिवार, 7 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
SIR Voter List Controversy: SIR पर अभिजीत दिपके का बड़ा बयान, बोले- देशभर में काटे जा रहे वोट​ | UP Honor Killing: बॉयफ्रेंड से बात कर रही थी बहन, भाइयों ने देखा तो घोंट दिया गला; फंदे से लटकी मिली लाश​ | Rekha Arya Husband Arrest: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, टॉर्चर के आरोपों में पुलिस की कार्रवाई​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

भव्य दीपोत्सव से जगमगाया अयोध्या, लेजर शो ने बांधा समा, 30 लाख दिये की रोशनी से नहाएगी राम का नगरी​

अयोध्या में भगवान श्रीराम के वनवास से लौटकर आने की स्मृति में आयोजित होने वाले दीपोत्सव को लेकर रामनगरी में उत्सव का माहौल शुरू हो गया है. शनिवार को उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की ओर से अयोध्या में भव्य शोभायात्रा निकाली गई. दीपोत्सव के दसवें संस्करण के आयोजन की शुरुआत के प्रतीक […]

अयोध्या में भगवान श्रीराम के वनवास से लौटकर आने की स्मृति में आयोजित होने वाले दीपोत्सव को लेकर रामनगरी में उत्सव का माहौल शुरू हो गया है. शनिवार को उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की ओर से अयोध्या में भव्य शोभायात्रा निकाली गई.

दीपोत्सव के दसवें संस्करण के आयोजन की शुरुआत के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है. इस बार दीपोत्सव में सरयू नदी के किनारे स्थित 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके जरिए एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है.

शोभायात्रा की शुरुआत साकेत महाविद्यालय से हुई, जो राम कथा पार्क में जाकर समाप्त होगी. इस भव्य यात्रा में कुल 21 झांकियां शामिल की गई हैं. इनमें रामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन और आदर्शों को दर्शाया गया है.

दीपोत्सव को लेकर पर्यटकों में जबरदस्त उत्साह है. अयोध्या के होटल पूरी तरह बुक हो चुके हैं. मुंबई, गुजरात और बिहार समेत देश के विभिन्न हिस्सों से लोग इस भव्य आयोजन को देखने के लिए रामनगरी पहुंच रहे हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY