गुरुवार, 12 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
2 साल तक ‘राहुल’ बनकर करता रहा प्यार, शादी की बारी आई तो खुली इमरान की पोल; धर्म परिवर्तन की रखी शर्त​ | UP IPS Transfer: IPS मनोज कुमार यादव बने राज्यपाल के ADC, आगरा से लखनऊ ट्रांसफर​ | UP: अलीगढ़ में कल्याण सिंह के घर डबल सेलिब्रेशन, पोतों की सगाई में शामिल होंगे 80 हजार मेहमान, 1000 लोग तैयार करेंगे खाना​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान ने हिलाया कच्चा तेल मार्केट, खाड़ी से अमेरिका तक कीमतें हुई क्रैश​

जब से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मि​ड टर्म इलेक्शन में करारी हार झेलनी पड़ी है. उसके बाद से ईरान के साथ वॉर खत्म होने की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं. वहीं दूसरी ओर इजरायल में हुए इलेक्शन में भी बेंजामिन नेतन्याहू की हालत अच्छी नहीं है. जल्द ही उनकी भी सत्ता जा सकती है. […]

जब से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मि​ड टर्म इलेक्शन में करारी हार झेलनी पड़ी है. उसके बाद से ईरान के साथ वॉर खत्म होने की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं. वहीं दूसरी ओर इजरायल में हुए इलेक्शन में भी बेंजामिन नेतन्याहू की हालत अच्छी नहीं है. जल्द ही उनकी भी सत्ता जा सकती है. जिसका असर कच्चे तेल की कीमतों में देखने को मिल रहा है. अगर बात सिर्फ नंबवर महीने की ही करें तो ब्रेंट क्रूड के दाम में 22 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है.

साथ ही सोमवार और मंंगलवार की गिरावट को मिला लिया जाए तो आंकड़ा 6 फीसदी के करीब पहुंच जाता है. सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में 5 फीसदी से ज्यादा ​की गिरावट देखने को मिली थी और मंगलवार को शुरुआत सत्र में एक फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है. जिसकी वजह से खाड़ी देशों का कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है. ये गिरावट तब देखने को मिली जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान पर सैन्य कार्रवाई की जरुरत नहीं है. आइए आपको भी इसके बारे में विस्तार से बताते हैं…

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

मंगलवार को तेल की कीमतों में और गिरावट आई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के यह कहने के बाद कि “इस समय” ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की जरूरत नहीं है, मध्य पूर्व से होने वाली सप्लाई में लंबे समय तक रुकावट आने की चिंताएं कम हो गईं. खाड़ी देशों का कच्चा तेल करीब 1 डॉलर प्रति बैरल गिरकर 91.50 डॉलर प्रति बैरल पर देखने को मिला. अमेरिकी कच्चे तेल की कीमतें 70 सेंट गिरकर 85.73 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गईं. पिछले सत्र में ब्रेंट क्रूड 5.85% गिरकर 31 अगस्त के बाद के अपने सबसे निचले स्तर पर आ गया था. वास्तव में सोमवार और मंगलवार की गिरावट को मिला दिया जाए तो आंकड़ा 6 फीसदी से ज्यादा देखने को मिल रहा है.

नवंबर में 22 फीसदी से ज्यादा टूटे दाम

खास बात तो ये है कि नवंबर के महीने में कच्चे तेल की कीमतों में 22 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है. पिछले महीने के आखिरी कारोबारी दिन खाड़ी देशों का कच्चे तेल 117.64 डॉलर प्रति बैरल था. तब से अब तक इसमें 22.22 फीसदी यानी 26.14 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट देखने को मिल चुकी है. वहीं दूसरी ओर अमेरिकी कच्चे तेल डब्ल्यूटीआई के दाम अक्टूबर महीने के आखिरी दिन 104.12 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए थे. तब से अब तक इसमें 18.39 डॉलर यानी 17.66 फीसदी की गिरावट देखी जा चुकी है. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में इसी तरह का माहौल रहा तो खाड़ी देशों का कच्चा तेल 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे देखने को मिल सकता है.

ट्रंप के बयान के बाद आई ज्यादा गिरावट

ट्रंप ने सोमवार को कहा कि इस क्षेत्र के देशों के आग्रह पर, वे फिलहाल ईरान के खिलाफ कोई नया सैन्य हमला नहीं करेंगे. रॉयटर्स को दिए एक इंटरव्यू और बाद में व्हाइट हाउस प्रेस ब्रीफिंग रूम में ट्रंप ने कहा कि वे अभी के लिए ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ में नौसैनिक नाकेबंदी जारी रखेंगे. KCM ट्रेड के मुख्य बाजार विश्लेषक टिम वाटरर ने कहा कि मिडटर्म चुनावों के बाद से, बाजार राष्ट्रपति ट्रंप के ईरान के प्रति नरम रुख को ज्यादा अहमियत दे रहा है. उन्होंने कहा कि ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ के आसपास जहाजों पर हमले अभी भी हो रहे हैं, लेकिन ये इतने नहीं बढ़े हैं कि बाजार में कोई नया ‘रिस्क प्रीमियम’ जुड़ जाए. अमेरिका और खाड़ी देशों के सीनियर अधिकारियों ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच जल्द ही किसी शांति समझौते की संभावना पर संदेह जताया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY