गुरुवार, 12 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP: अलीगढ़ में कल्याण सिंह के घर डबल सेलिब्रेशन, पोतों की सगाई में शामिल होंगे 80 हजार मेहमान, 1000 लोग तैयार करेंगे खाना​ | CM Mohan Yadav Uttarakhand Visit: देवभूमि उत्तराखंड की CM मोहन यादव ने की तारीफ, सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर दिया बड़ा बयान​ | ‘मुझसे शादी करो…’ कहकर ट्रक के आगे खड़ी हो गई युवती, कानपुर में प्रेम प्रसंग का हाईवोल्टेज ड्रामा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP: अलीगढ़ में कल्याण सिंह के घर डबल सेलिब्रेशन, पोतों की सगाई में शामिल होंगे 80 हजार मेहमान, 1000 लोग तैयार करेंगे खाना​

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के परिवार में डबल सेलिब्रेशन की तैयारी जोरों पर चल रही है. रसूखदार राजनीतिक परिवार में शनिवार को एक साथ 22 सगाई होनी है. प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह की मेघना चौधरी के साथ तो उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की अंतरा […]

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के परिवार में डबल सेलिब्रेशन की तैयारी जोरों पर चल रही है. रसूखदार राजनीतिक परिवार में शनिवार को एक साथ 22 सगाई होनी है. प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह की मेघना चौधरी के साथ तो उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की अंतरा त्यागी के साथ सगाई होने जा रही है. घर में डबल सगाई के लिए परिवार भव्य तैयारी में जुटा है और समारोह में 80 हजार मेहमानों की दावत का इंतजाम किया गया है.

अलीगढ़ के तालानगरी में दोनों भाइयों का सगाई समारोह का आयोजन किया जाएगा. समारोह के लिए महलनुमा पंडाल तैयार किया गया है और इसके लिए चार मंचों पर भव्य व्यवस्था की गई है. ऐसे में अलीगढ़ में शनिवार को सियासी और सामाजिक दिग्गजों का जमावड़ा लगने वाला है.

50 से 60 तरह के पकवान की तैयारी

कल्याण सिंह के पोतों की सगाई के लिए शाही तौर पर तैयारी चल रही है और करीब 100 बीघा क्षेत्र में पंडाल को बेहद भव्य तरीके से सजाया जा रहा है. मेहमानों के लिए 50 से 60 तरह के पकवान तैयार किए जाएंगे. उनके भोजन की व्यवस्था में करीब 1000 कर्मचारी लगाए जाने की संभावना है.

अलीगढ़ में इस हाई प्रोफाइल सगाई कार्यक्रम में कई दिग्गज हस्तियों के शामिल होने की बात कही जा रही है. बड़ी संख्या में आने वाले गणमान्य लोगों की पार्किंग को लेकर खास इंतजाम किए जा रहे हैं. यहां पर पार्किंग के लिए 657 कारों की व्यवस्था की गई है. साथ ही वीआईपी और सामान्य मेहमानों के लिए अलगअलग इंतजाम किए गए हैं.

सगाई में शामिल हो सकते हैं CM योगी

कल्याण सिंह के परिवार में हो रहे इस सगाई कार्यक्रम के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथसाथ दोनों डिप्टी सीएम समेत कई दिग्गजों को न्योता दिया गया है.

गणमान्यों की भारी उपस्थिति को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा के लिए करीब 700 पुलिसकर्मियों की तैनाती की तैयारी की जा रही है. तीन स्थानों पर हेलिपैड भी तैयार किए जा रहे हैं.

26 नवंबर को दिल्ली में होगी भव्य शादी

अलीगढ़ के अतरौली के गांवगांव में निमंत्रण पहुंच रहा है. मेहमानों को लाने के लिए बसों की भी व्यवस्था की जा रही है. कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह लगातार तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं. बताया जा रहा है कि अतरौली से 250 से अधिक गांवों को सगाई कार्यक्रम में आने का न्योता दिया गया है. अलीगढ़ में होने वाली भव्य सगाई समारोह को लेकर लोगों में खासा उत्साह है.

14 नवंबर को सगाई होने के बाद इसी महीने 26 नवंबर को दिल्ली के द लीला होटल में शादी और 27 नवंबर को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में रिसेप्शन का आयोजन रखा गया है. दिल्ली में होने वाली शादी के शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्योता दिया गया है. राजवीर सिंह ने दिल्ली में पीएम मोदी को शादी का न्योता दिया था. जबकि सगाई समारोह में मुख्यमंत्री योगी के साथ प्रदेश सरकार के 25 से अधिक मंत्री और 100 से अधिक विधायक शामिल हो सकते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY