शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP: ‘भर्तियां भरपूर, बंदरबांट नामंजूर…’ यूपी में प्रतिभा और परिश्रम ने कैसे बनाई पहचान?​ | पिछली हार का बदला लेने का मौका, पाकिस्तान के सामने होगी टीम इंडिया, जानिए कब और कहां खेला जाएगा U19 एशिया कप का फाइनल!​ | अब रिश्ते की हर उलझन की बजेगी क्लैरिटी की सीटी, Pyaar Ka Pressure Cooker लेकर आ रही हैं Shilpa Shetty​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

छठ महापर्व पर छठी मइया की भक्ति में रंगे भोजपुरी सितारे, अक्षरा सिंह के दुल्हन जैसे श्रृंगार ने खींचा ध्यान; खेसारी के गीतों की भी धूम​

छठ महापर्व का उत्साह अब भोजपुरी सिनेमा के सितारों के बीच भी साफ नजर आने लगा है। कोई अपने नए छठ गीतों से भक्तिमय माहौल बना रहा है, तो कोई पारंपरिक अंदाज में पूजा की तैयारियों में जुटा है। अक्षरा सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव और मनीषा रानी तक, कई भोजपुरी सितारे छठी मइया […]

छठ महापर्व का उत्साह अब भोजपुरी सिनेमा के सितारों के बीच भी साफ नजर आने लगा है। कोई अपने नए छठ गीतों से भक्तिमय माहौल बना रहा है, तो कोई पारंपरिक अंदाज में पूजा की तैयारियों में जुटा है। अक्षरा सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव और मनीषा रानी तक, कई भोजपुरी सितारे छठी मइया की भक्ति में डूबे दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके वीडियो और तस्वीरों की खूब चर्चा हो रही है।

अक्षरा सिंह का दुल्हन जैसा अंदाज बना चर्चा का विषय

भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह इस बार छठ महापर्व अपने गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में मनाने की तैयारी कर रही हैं। छठ महापर्व को लेकर उनके यहां खास तैयारियां चल रही हैं। उनका पारंपरिक और सजासंवरा अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। अक्षरा का कहना है कि बिहार की संस्कृति और परंपराओं से उनका गहरा जुड़ाव है। वह चाहती हैं कि छठ महापर्व को देशभर में बड़े उत्सव के रूप में पहचान मिले। उन्होंने कई बड़े नेताओं और गणमान्य लोगों को छठ का प्रसाद ग्रहण करने के लिए आमंत्रित भी किया है।

खेसारी लाल यादव के Chhath Festival गीतों की मची धूम

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी अपने गानों के जरिए छठ महापर्व के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। उनके नए छठ गीत ‘जोड़े जोड़े फलवा’ को लेकर दर्शकों में उत्साह है। इस गाने में छठ पूजा की तैयारियों, ठेकुआ बनाने, फल सजाने और सूर्य देव को अर्घ्य देने जैसी परंपराओं की झलक दिखाई गई है। इसके अलावा उनका गीत ‘अरघिया चढ़इब हो छठी मइया के’ भी लोगों के बीच पसंद किया जा रहा है। खेसारी की आवाज में भक्ति गीत छठ के माहौल को और खास बना रहे हैं।

मनीषा रानी और दूसरे सितारे भी भक्ति में लीन

छठ महापर्व के मौके पर मनीषा रानी ने भी सोशल मीडिया पर पूजा से जुड़ा वीडियो साझा किया है। इसमें वह पानी में खड़ी होकर पूजा करती और पवन सिंह का छठ गीत गाती नजर आईं। वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री के दूसरे कलाकार भी अपने गीतों और कार्यक्रमों के जरिए इस महापर्व की रौनक बढ़ा रहे हैं। अरविंद अकेला कल्लू का गीत ‘श्रृंगार ह बिहार के’ भी चर्चा में है। इन कलाकारों के गानों और वीडियो के जरिए छठ महापर्व की परंपरा और बिहार की लोक संस्कृति की झलक लोगों तक पहुंच रही है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY