सोमवार, 9 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
आई ड्रॉप की बोतल खुलने के बाद कितने दिन सेफ? आंखों में डालने से पहले जान लें ये बातें​ | श्रावस्ती में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, खून से लथपथ हालत में घर पहुंची बच्ची; आरोपी गिरफ्तार​ | गांजा तस्करी: नाबालिगों से तस्करी करवाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गुरुग्राम में गैंगवार! दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मारा गया अशोक राठी गैंग का शूटर दीपू, कार ओवरटेक कर बदमाशों ने दागी गोलियां​

राष्ट्रीय राजधानी से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में फिर गैंगवार का मामला सामने आया है. यहां कुख्यात गैंगस्टर अशोक राठी के शूटर दीपक उर्फ दीपू को दिल्ली जयपुर हाईवे पर अज्ञात बदमाशों ने ओवरटेक कर रोका और अंधाधुंध फायरिंग की. इस वारदात में कार की ड्राइविंग सीट पर सवार दीपू को भागने का भी मौका […]

राष्ट्रीय राजधानी से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में फिर गैंगवार का मामला सामने आया है. यहां कुख्यात गैंगस्टर अशोक राठी के शूटर दीपक उर्फ दीपू को दिल्ली जयपुर हाईवे पर अज्ञात बदमाशों ने ओवरटेक कर रोका और अंधाधुंध फायरिंग की. इस वारदात में कार की ड्राइविंग सीट पर सवार दीपू को भागने का भी मौका नहीं मिला और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वारदात गुरुग्राम में दिल्लीजयपुर हाईवे पर सिधरावली गांव के सामने का है.

वारदात की सूचना पर एक्शन में आई गुरुग्राम पुलिस ने शूटर दीपू के शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक दीपू स्विफ्ट कार में सवार होकर कहीं जा रहा था. बदमाश दूसरी गाड़ी में उसका पीछा कर रहे थे. सिधरावली गांव के सामने दीपू ने अपनी गाड़ी सर्विस लेन पर ले ली. बस पीछा कर रहे बदमाशों को मौका मिल गया और यहीं पर ओवरटेक कर बदमाशों ने दीपू को रोका और अंधाधुंध फायर झोंक दिया.

15 से 20 राउंड फायरिंग

पुलिस को मिले इनपुट के मुताबिक बदमाशों ने दीपू के ऊपर करीब 20 राउंड फायरिंग की. इसमें से करीब 15 गोलियां दीपू को लगी हैं. इन गोलियों से ड्राइविंग सीट पर बैठे दीपू का शरीर छलनी हो गया. पुलिस के मुताबिक दीपू ने सीट बेल्ट लगा रखा था, इसलिए अचानक हुए इस हमले में उसे भागने तक का मौका नहीं मिला. पुलिस को उसका शव ड्राइविंग सीट पर ही सीट बेल्ट लगाए मिला है. वहीं पूरी गाड़ी में खून फैला पड़ा था.

सुषमा हत्याकांड में आया था नाम

दीपक उर्फ दीपू को गैंगस्टर अशोक राठी गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि अशोक राठी का वह मुख्य शूटर था. अशोक राठी की पत्नी सुषमा की हत्या में भी अशोक के साथ दीपू का नाम आया था. अब दिन दहाड़े हुई इस वारदात के बाद पुलिस पुरानी रंजिश और गैंगवार समेत अन्य सभी संभावित एंगल से मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस के मुताबिक बदमाशों की पहचान के लिए हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY