मंगलवार, 10 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
31 दिसंबर की वो खूनी रात, जब रामपुर में आतंकियों ने ली थी 7 जवानों की जान; CRPF कैंप पर हमले की पूरी कहानी​ | Lords Ashes Test में Usman Khawaja पर हुआ नस्लीय दुर्व्यवहार, MCC सदस्यों पर आरोप​ | Dabur बढ़ाएगी अपने प्रोडक्ट्स के दाम, इस वजह से कंपनी ने उठाया कदम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ब्रिस्क वॉक से वज्रासन…प्रदूषण के बीच फिट रहने के लिए घर में करें ये 5 फिजिकल एक्टिविटी​

बाहर वॉक या रनिंग के लिए नहीं जा पा रहे हैं तो घर पर ब्रिस्क वॉक करना बेस्ट रहेगा. कम जगह के लिए ये बेस्ट तरीका है वॉकिंग का, क्योंकि इसमें तेजतेज कदम चलना होते हैं, जिससे  कैलोरी भी बर्न होती है. हालांकि अगर आपको सांस फूलने की समस्या हो या थकान जल्दी हो जाती […]

बाहर वॉक या रनिंग के लिए नहीं जा पा रहे हैं तो घर पर ब्रिस्क वॉक करना बेस्ट रहेगा. कम जगह के लिए ये बेस्ट तरीका है वॉकिंग का, क्योंकि इसमें तेजतेज कदम चलना होते हैं, जिससे  कैलोरी भी बर्न होती है. हालांकि अगर आपको सांस फूलने की समस्या हो या थकान जल्दी हो जाती है तो नॉर्मल वॉक ही करना चाहिए.

डांसिंग भी एक बढ़िया तरीका है फिट रहने का. इससे आपकी ओवर ऑल बॉडी मूवमेंट हो जाता है. इसे एक तरह से एक्सरसाइज की तरह लिया जा सकता है, क्योंकि डांस कैलोरी बर्न करने में भी हेल्पफुल है. अपने मनपसंद गाने पर डांस करने से मूड भी बूस्ट होता है. इस तरह से डांस करने से आप फिजिकली और मेंटली दोनों तरह से हेल्दी फिट रह सकते हैं.

सीढ़ियां चढ़ना और उतरना करने से भी बढ़िया फिजिकल एक्टिविटी हो जाती है. काम करने के दौरान तो आपको कई बार छत पर जाना ही पड़ता है. इसके अलावा भी आप खुद ही कुछ ऊपर और नीचे के चक्कर लगा सकते हैं. हालांकि अगर घुटनों की प्रॉब्लम है तो इससे बचना चाहिए. वहीं ध्यान दें कि घर के कामों के दौरान बहुत ज्यादा भारी वजन लेकर सीढ़ियां न चढ़ें.

घर पर आप हल्की स्ट्रेचिंग कर सकते हैं. इसके लिए कुर्सियों, टेबल का सहारा भी लिया जा सकता है. माइक्रो एक्सरसाइज करें जैसे कलाइयां, घुटने, पंजे घुमाना, उंगलियों को खोलना, बंद करना, गर्दन को घुमाना, शोल्डर रोल करना. इससे आपको मसल्स स्टिफनेस की समस्या नहीं होती है और जॉइंट्स भी हेल्दी रखने में मदद मिलती है.

खाने के बाद वॉक करने के लिए पॉल्यूशन की वजह से बाहर नहीं जा पा रहे हैं तो वज्रासन करें. ये एक ऐसा योगासन है जिसे आप खाना खाने के तुरंत बाद भी कर सकते हैं. इसके लिए अपने पैरों को घुटनों से मोड़कर बैठ जाएं और रीढ़ को सीधा रखें, लेकिन प्रेशर न डालें. इसी स्थिति में कुछ देर बैठे रहें, जिससे खाना पचाने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY