Men Diwali Outfit Ideas: दिवाली का त्योहार खुशियों, रोशनी का खास मौका होता है और इस त्योहार को देशभर में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन हर कोई नए कपड़े पहनकर तैयार होते हैं। इस दिन हर कोई अपने लुक को खास बनाना चाहता है। जहां महिलाएं साड़ी और लहंगे में खूबसूरत दिखने की तैयारी करती हैं, वहीं लड़के भी अपने आउटफिट को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। लेकिन उन्हें समझ नहीं आता कि वो क्या पहने जिससे अलग और स्मार्ट लगें। ऐसे में अगर आप इस दिवाली ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश लुक पाना चाहते हैं, तो कुछ खास आउटफिट ट्राई कर सकते हैं। ये कपड़े आपको त्योहार के साथसाथ फैमिली फंक्शन और दोस्तों की पार्टी में भी शानदार लुक देंगे।

1. कुर्तापायजामा देगा क्लासिक ट्रेडिशनल लुक
दिवाली के मौके पर कुर्तापायजामा सबसे पसंदीदा आउटफिट में से एक है। आप सफेद, क्रीम, पीच या हल्के पीले रंग का कुर्ता पहन सकते हैं। इसके साथ मैचिंग पायजामा और मोजड़ी पहनकर अपने लुक को कंप्लीट करें। अगर आप सिंपल और एलिगेंट दिखना चाहते हैं, तो यह आउटफिट आपके लिए अच्छा ऑप्शन है।
2. नेहरू जैकेट के साथ कुर्ता पहनें
अगर आप कपड़ों में थोड़ा मॉडर्न टच चाहते हैं, तो कुर्ते के साथ नेहरू जैकेट पहन सकते हैं। इसके लिए आप प्लेन कुर्ते के साथ प्रिंटेड या एम्ब्रॉयडरी वाली जैकेट चुनें। यह कॉम्बिनेशन आपको स्मार्ट और रॉयल लुक देगा। इसके साथ कोल्हापुरी चप्पल या मोजड़ी अच्छी लगेगी।
3. इंडोवेस्टर्न आउटफिट से बनाएं अलग पहचान
पर अगर आप कुछ नया और यूनिक पहनना चाहते हैं, तो इंडोवेस्टर्न आउटफिट ट्राई कर सकते हैं। इसमें आप असिमेट्रिकल कुर्ता, धोती पैंट या स्टाइलिश ट्राउजर पहन सकते हैं। इसके साथ अच्छे फुटवियर और हल्की एक्सेसरीज आपके लुक को और आकर्षक बना सकती हैं। यह आउटफिट उन लड़कों के लिए बेहतर है, जिन्हें ट्रेडिशनल के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद है।
4. बंदगला सूट से पाएं रॉयल और क्लासी लुक
अगर आप दिवाली की पार्टी या किसी खास फंक्शन में शामिल होने जा रहे हैं, तो बंदगला सूट पहन सकते हैं। यह आउटफिट आपको रॉयल और क्लासी लुक देता है। आप ब्लैक, क्रीम, वाइन या नेवी ब्लू रंग का बंदगला चुन सकते हैं। इसके साथ फॉर्मल जूते पहनें। इस आउटफिट में आप ट्रेडिशनल के साथ काफी स्टाइलिश भी नजर आएंगे।
5. एथनिक शर्ट और ट्राउजर से पाएं स्मार्ट लुक
जो लड़के बहुत ज्यादा ट्रेडिशनल कपड़े पहनना पसंद नहीं करते, उनके लिए एथनिक शर्ट और ट्राउजर अच्छा विकल्प है। आप प्रिंटेड या हल्की कढ़ाई वाली एथनिक शर्ट के साथ ब्लैक, बेज या क्रीम ट्राउजर पहन सकते हैं। इसके साथ लोफर्स और अच्छी घड़ी आपके लुक को और आकर्षक बना सकती है। यह आउटफिट दिवाली की पार्टी और दोस्तों के साथ घूमने के लिए परफेक्ट है।