सोमवार, 9 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
आई ड्रॉप की बोतल खुलने के बाद कितने दिन सेफ? आंखों में डालने से पहले जान लें ये बातें​ | श्रावस्ती में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, खून से लथपथ हालत में घर पहुंची बच्ची; आरोपी गिरफ्तार​ | गांजा तस्करी: नाबालिगों से तस्करी करवाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

आई ड्रॉप की बोतल खुलने के बाद कितने दिन सेफ? आंखों में डालने से पहले जान लें ये बातें​

आंखों की कई तकलीफों जैसे ड्राई आई, आंख आना , एलर्जी, कॉर्निया का अल्सर, काला मोतिया और रेटिना की बीमारियां, के इलाज में आई ड्रॉप की अहम भूमिका होती है. ऑपरेशन से पहले की सावधानी और ऑपरेशन के बाद के इलाज में भी यही दवा काम आती है. लेकिन अगर इसे लापरवाही से इस्तेमाल किया […]

आंखों की कई तकलीफों जैसे ड्राई आई, आंख आना , एलर्जी, कॉर्निया का अल्सर, काला मोतिया और रेटिना की बीमारियां, के इलाज में आई ड्रॉप की अहम भूमिका होती है. ऑपरेशन से पहले की सावधानी और ऑपरेशन के बाद के इलाज में भी यही दवा काम आती है. लेकिन अगर इसे लापरवाही से इस्तेमाल किया जाए, तो यही दवा संक्रमण और साइड इफेक्ट वजह बन सकती है!

डॉ. अदिति घोष दस्तीदार एक आई स्पेशलिस्ट के तौर पर मुझे सबसे ज्यादा फिक्र इसी बात की रहती है कि मरीज को जो आई ड्रॉप लिखी गई है, वह उसे सही ढंग से डाल भी रहा है या नहीं. सबसे बड़ा सवाल रहता है कि आई ड्रॉप की बोतल खुलने के बाद कितने दिन तक सेफ है.

तो आइए, एकएक करके जानते हैं कि आई ड्रॉप को सुरक्षित और असरदार तरीके से कैसे डालना चाहिए?

आई ड्रॉप के यूज से जुड़ी जरूरी बातें

शीशी को छूने से पहले हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह धोएं और सुखा लें.

शीशी पर लिखा नाम पढ़ लें और पक्का कर लें कि यह वही दवा है जो डॉक्टर ने आपको लिखी है. डिब्बे पर छपी एक्सपायरी की तारीख देखें. एक्सपायर हो चुकी आई ड्रॉप कभी इस्तेमाल न करें.

जिस दिन शीशी खोलें, उस दिन की तारीख मार्कर से उस पर लिख दें. खोलने के 30 दिन बाद दवा इस्तेमाल न करें, चाहे वह बची हुई ही क्यों न हो.

खरीदते समय शीशी की सुरक्षा सील जरूर जांच लें. सील टूटी हो तो न खरीदें, न इस्तेमाल करें.

शीशी खोलने के लिए सेफ्टी पिन या किसी नुकीली चीज का इस्तेमाल न करें. इससे दवा दूषित हो जाती है. हर शीशी की अपनी सील होती है, वही काफी है.

जरूरत हो तो शीशी को हल्कासा हिला लें. खासकर उन ड्रॉप्स को, जो सस्पेंशन होती हैं और अक्सर दूधिया या धुंधली दिखती हैं.

दवा को साफ, अंधेरी और ठंडी जगह पर रखें. अगर पक्का न पता हो तो डॉक्टर से पूछ लें, या डिब्बे पर लिखी हिदायत पढ़ लें.

डालने का सही तरीका: आराम से बैठ जाएं या लेट जाएं, सिर को पीछे की ओर झुकाएं और ऊपर छत की तरफ देखें.

पॉकेट बनाएं: एक हाथ से निचली पलक को हल्के से नीचे खींचें, ताकि पलक और आंख के बीच एक छोटीसी जेब बन जाए.

शीशी सही तरीके से पकड़ें. इसके लिए दूसरे हाथ में शीशी को उल्टा पकड़ें और उसे आंख से कुछ इंच दूर रखें.

शीशी की नोक को किसी चीज से छूने न दें. न आंख से, न पलकों से, न उंगलियों से. दवा चलने के दौरान आंखों का मेकअप भी न करें.

बूंद डालने के बाद आंखें धीरे से 12 मिनट के लिए बंद कर लें पर इन्हें भींचें नहीं.

ग्लूकोमा की कुछ दवाओं के साथ पंक्टल ऑक्लूजन भी करना पड़ सकता है. इसे डॉक्टर के सामने एक बार करके जरूर सीख लें.

अगर दवा त्वचा पर बह गई हो तो साफ टिशू से हल्के हाथ से पोंछ दें, क्योंकि कुछ दवाएं त्वचा पर साइड इफेक्ट कर सकती हैं.

इस्तेमाल के तुरंत बाद ढक्कन बंद कर दें.

अलगअलग आई ड्रॉप डालनी हों तो दो दवाओं के बीच 10 मिनट का अंतर रखें, वरना पहली दवा बह जाती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY