बुधवार, 4 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
उत्तर प्रदेश में 3786 बूथ घटे, 1.73 लाख पोलिंग स्टेशनों को मंजूरी; चुनाव आयोग का बड़ा फैसला​ | New Zealand के खिलाफ पहले ODI में चमके Anshul Kamboj, बताई अपनी गेंदबाजी की रणनीति​ | UP: इश्क, शादी की जिद और फिर मर्डर… महिला टीचर की हत्या कर कार की डिग्गी में छिपाया शव, स्कूल मैनेजर गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नोएडा में दिवाली की शॉपिंग करने जा रहे? घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, एडवाइजरी जारी​

त्योहारी सीजन खासतौर पर धनतेरस और दीपावली के मौके पर नोएडा में जाम लगने की संभावना है. संभावित स्थिति को देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस अभी से अलर्ट है. त्योहार में खरीदारी के दौरान बाजारों और शॉपिंग मॉल्स में उमड़ने वाली भीड़ के कंट्रोल करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने 5 से 8 नवंबर तक […]

त्योहारी सीजन खासतौर पर धनतेरस और दीपावली के मौके पर नोएडा में जाम लगने की संभावना है. संभावित स्थिति को देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस अभी से अलर्ट है. त्योहार में खरीदारी के दौरान बाजारों और शॉपिंग मॉल्स में उमड़ने वाली भीड़ के कंट्रोल करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने 5 से 8 नवंबर तक के लिए विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी और डायवर्जन प्लान जारी किया है.

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि त्योहार के दिन घर से निकलने से पहले ये ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लें. पुलिस ने लोगों को जाम से बचने के लिए सार्वजनिक वाहनों और मेट्रो का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की भी अपील की है. वहीं अपनी गाड़ी से निकलने वालों को तय पार्किंग स्थलों पर ही गाड़ी पार्क करने की सलाह दी है.

यह रहेगा रूट डायवर्जन

खरीदारी के सबसे बड़े केंद्र सेक्टर18, अट्टा मार्केट में भीड़ बढ़ने पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा. इसके लिए अट्टापीर से अट्टा चौक जाने वाले वाहनों को अट्टापीर से बाएं मुड़कर रायरेजीडेंसी चौक, फिर दाएं मुड़कर कैम्ब्रिज स्कूल के सामने एलिवेटेड रोड के नीचे से यूटर्न लेकर सेक्टर28 कार मार्केट होते हुए निकाला जाएगा. इसी प्रकार अट्टा चौक से अट्टापीर जाने वाले वाहनों को अट्टा चौक से बाएं टर्न लेकर जीआईपी मॉल के सामने से फिल्मसिटी फ्लाईओवर के नीचे से यूटर्न लेकर डीएलएफ/सेंटर स्टेज मॉल के रास्ते जाने दिया जाएगा.

फिल्मसिटी से सेक्टर18 मेट्रो स्टेशन की ओर

इस रूट पर जाने वाला ट्रैफिक सेक्टर18 अंडरपास से होकर गुजरेगा. गुरुद्वारा से सेक्टर 18 की ओर जाने वाले ट्रैफिक के लिए भी यही रूट होगा. इस दौरान नोएडाग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों की ‘नोएंट्री’ रहेगी. वहीं दादरी कस्बा क्षेत्र में लुहारली टोल से एनटीपीसी तिराहा दादरी तक मालवाहक वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा.

अवैध पार्किंग पर कड़ा एक्शन

ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बाजारों या मॉल के आसपास सड़कों पर गाड़ियां खड़ी करने पर सख्त कार्रवाई होगी. पुलिस ने वाहन चालकों को गाड़ी निर्धारित पार्किंग में ही खड़ी करने की सलाह दी है. चेतावनी दी है कि सड़क पर खड़ी गाड़ियों को उठाने के लिए लगातार क्रेन भ्रमणशील रहेगी. पुलिस ने किसी भी प्रकार की असुविधा या जाम की स्थिति में हेल्प लाइन नंबर 9971009001, व्हाट्सएप नंबर 7065100100 या आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल @noidatraffic भी जारी किया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY