शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी, BSE और बॉम्बे हाईकोर्ट भी निशाने पर​ | ‘वोट का अधिकार छीनने के लिए पहले SIR, फिर SSR कराया’, अखिलेश का आरोप​ | Diwali Puja में मां लक्ष्मी को क्यों चढ़ाते हैं खील-बताशे, जानिए इसके पीछे का धार्मिक महत्व​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अब उन्नाव में सास-दामाद की जोड़ी फरार, बेटे ने खोली पोल पट्टी, रोते हुए बोला- मेरे पापा को…​

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के अजगैन थाना क्षेत्र से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला अपने बीमार पति को घर में लाचार छोड़कर अपनी मृत बेटी के पति के साथ फरार हो गई. हैरत की बात यह है कि महिला घर छोड़ने से पहले 10 बिस्वा जमीन […]

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के अजगैन थाना क्षेत्र से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला अपने बीमार पति को घर में लाचार छोड़कर अपनी मृत बेटी के पति के साथ फरार हो गई. हैरत की बात यह है कि महिला घर छोड़ने से पहले 10 बिस्वा जमीन अपने नाती के नाम कर गई और कोठरी में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोनेचांदी के जेवर भी खोदकर साथ ले गई. पीड़ित बेटे ने अब पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचकर मां की करतूत की जानकारी दी और कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है.

पीड़ित बेटे ने SP को सौंपे शिकायती पत्र में बताया करीब 15 साल पहले मेरी बहन राजकुमारी की हत्या उसके ही पति ने कर दी थी. हालांकि, उस समय बहन के छोटेछोटे बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए परिवार और मां ने कोई पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कराया था. बहन की मौत के बाद से ही मेरी मां और मेरे जीजा के बीच बातचीत और नजदीकियां अचानक बढ़ने लगीं. रोते हुए बेटे ने कहा मेरे पापा गंभीर रूप से बीमार हैं. बावजूद इसके मेरी मां अपने दामाद से लगातार मिलतीजुलती रही और परिवार के विरोध की अनदेखी की. अब वो उसके साथ भाग गई.

10 बिस्वा जमीन नाती के नाम की, कोठरी से खोदे गड़े जेवर

आरोपी महिला ने 14 सितंबर को अपनी 10 बिस्वा जमीन नाती के नाम हस्तांतरित कर दी थी. इसके बाद 2 नवंबर को वह मौका पाकर घर से गायब हो गई. परिजनों ने जब जांच की तो पता चला कि वो घर की कोठरी में जमीन के नीचे गाड़कर रखे गए पुश्तैनी जेवर भी खोदकर निकाल ले गई है. इसमें करीब 2 किलोग्राम चांदी और 80 ग्राम सोने के कीमती आभूषण शामिल हैं.

अजगैन थाने में नहीं हुई सुनवाई, SP जयप्रकाश सिंह ने दिया जांच का आश्वासन

पीड़ित बेटे का कहना है कि मां की इस करतूत और पुश्तैनी जेवरात की चोरी की शिकायत उसने सबसे पहले स्थानीय अजगैन थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. पुलिस कप्तान के पास मामला पहुंचने के बाद उन्नाव के एसपी जयप्रकाश सिंह ने पीड़ित को मामले की निष्पक्ष जांच कराकर शीघ्र उचित विधिक कार्रवाई करने का भरोसा दिया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY