Amitabh Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मुंबई में सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। ईमेल में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज , वर्ली रेसकोर्स और बॉम्बे हाईकोर्ट को भी उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बाद मुंबई पुलिस और दूसरी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। 15 दिन में दूसरी बार ऐसा हुआ है जब अमिताभ बच्चन को इस तरह की धमकी दी गई है।

खबर अपडेट हो रही है…