बुधवार, 4 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
धौलपुर: पूर्व दस्यु जगन गुर्जर के दो भाइयों को उम्रकैद, 13 साल पुराने मर्डर में सजा​ | Virat Kohli ने तोड़ा Sachin Tendulkar का वर्ल्ड रिकॉर्ड, Ricky Ponting की भी कर ली बराबरी​ | ITC मंगलदीप की अनोखी ‘हर भक्त श्री राम तक’ पहल, दृष्टिबाधित भक्तों के लिए दर्शन कराएगा सुलभ​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अंशुल कंबोज की गेंदबाजी देखकर गदगद हुए शुभमन गिल, तारीफ में कह दी बड़ी बात, न्यूजीलैंड के खिलाफ बने जीत के हीरो​

Anshul Kamboj : भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में पांच विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत में विराट कोहली की 74 रनों की पारी के साथ भारतीय गेंदबाजों का भी अहम योगदान रहा। खास तौर पर तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने अपनी किफायती गेंदबाजी से सभी को प्रभावित […]

Anshul Kamboj : भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में पांच विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत में विराट कोहली की 74 रनों की पारी के साथ भारतीय गेंदबाजों का भी अहम योगदान रहा। खास तौर पर तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने अपनी किफायती गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने 10 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर दो विकेट हासिल किए। उनके इस प्रदर्शन से कप्तान शुभमन गिल काफी खुश नजर आए और मैच के बाद उनकी जमकर तारीफ की।

Anshul Kamboj ने अपनी गेंदबाजी से किया प्रभावित

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड के ईडन पार्क में अंशुल कंबोज ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपने 10 ओवर के स्पेल में दो मेडन ओवर डाले और केवल 22 रन खर्च किए। इस दौरान उन्होंने कप्तान मिचेल सैंटनर और नाथन स्मिथ को पवेलियन भेजा।

अंशुल कंबोज ने अपनी लाइन और लेंथ से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। उन्होंने लगातार सही जगह गेंदबाजी करते हुए रन गति पर अंकुश लगाया। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

शुभमन गिल ने बताया क्यों खास हैं Anshul Kamboj

मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने अंशुल अंशुल कंबोज की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि वह न्यूजीलैंड जैसी परिस्थितियों के लिए बिल्कुल उपयुक्त गेंदबाज हैं। गिल के मुताबिक, अंशुल कंबोज लगातार अच्छी गति से गेंदबाजी करते हैं और गेंद को पिच से मूव कराने की क्षमता रखते हैं।

गिल ने यह भी कहा कि जब पिच से ज्यादा मदद नहीं मिल रही होती है, तब अंशुल कंबोज अपनी गति और अतिरिक्त उछाल से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। पुरानी गेंद से भी उनकी गेंदबाजी काफी प्रभावी रहती है। कप्तान ने अंशुल कंबोज और गुरनूर बराड़ दोनों के प्रदर्शन को देखने में शानदार बताया।

भारत की जीत में गेंदबाजों का रहा अहम योगदान

इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड की पूरी टीम को 40.2 ओवर में 185 रनों पर समेट दिया। अर्शदीप सिंह ने चार विकेट लेकर सबसे ज्यादा प्रभावित किया, जबकि गुरनूर बराड़ ने तीन विकेट हासिल किए। अंशुल कंबोज के दो विकेट ने भी न्यूजीलैंड पर दबाव बनाए रखा।

इसके जवाब में भारत ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में डकवर्थलुईसस्टर्न नियम के तहत मिले 143 रनों के संशोधित लक्ष्य को 22.4 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 10 की बढ़त बना ली।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY