मंगलवार, 3 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Delhi Protest: दिल्ली में प्रदर्शनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- हर किसी को विरोध का अधिकार​ | महिला टीचर से था प्रेम प्रसंग, शादी का दबाव बनाने पर स्कूल मैनेजर ने घोंट दिया गला; देवरिया में मिली लाश​ | IND vs NZ: वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले लगा बड़ा झटका, 2 स्टार खिलाड़ी सीरीज से हुए बाहर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नायब तहसीलदार का तोड़ा पैर, लेखपालों को बनाया बंधक; सुल्तानपुर में खनन माफिया की दबंगई​

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में खनन माफिया ने जिला प्रशासन की टीम पर जमकर कहर बरपाया. माफिया के लोगों ने अवैध खनन रोकने पहुंचे सदर तहसील के नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव पर लाठीडंडों से जानलेवा हमला किया. इस हमले में उनके पैर टूट गए हैं. वहीं साथ में आए दो लेखपालों को माफिया के गुर्गों […]

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में खनन माफिया ने जिला प्रशासन की टीम पर जमकर कहर बरपाया. माफिया के लोगों ने अवैध खनन रोकने पहुंचे सदर तहसील के नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव पर लाठीडंडों से जानलेवा हमला किया. इस हमले में उनके पैर टूट गए हैं. वहीं साथ में आए दो लेखपालों को माफिया के गुर्गों ने बंधक बना लिया. वारदात सोमवार की देर रात का है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

इस मामले में नायब तहसीलदार की ओर से शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है. जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा था. इसे रोकने के लिए डीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी. सोमवार की रात इस टीम ने खनन वाले स्थान रामनगर इमिलिया गांव में दबिश दी. इस दौरान मौके पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन का काम चल रहा था.

अचानक हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक इस टीम ने नायब तहसीलदार के अलावा लेखपाल कुंवर बृजेश सिंह और सुमित कुमार भी थे. आरोप है कि जैसे ही टीम मौके पर पहंची, माफिया और उसके गुर्गों ने प्रशासनिक टीम पर हमला बोल दिया. बदमाश पहले से लाठी और डंडों से लैस थे. ऐसे में प्रशासनिक टीम को संभलने का भी मौका नहीं मिला. इस हमले में नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव जमीन पर गिर गए तो बदमाशों ने उनके ऊपर जमकर लाठियां बरसाईं. इससे उनका पैर टूट गया.

दो लेखपालों को बनाया बंधक

इस दौरान बदमाशों ने दो लेखपालों कुंवर बृजेश सिंह और सुमित कुमार को बंधक बना लिया और इनके साथ भी जमकर मारपीट की. काफी देर तक मौके पर तांडव करने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए. इसके बाद प्रशासनिक टीम ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने गंभीर रूप से घायल और लहूलुहान नायब तहसीलदार के साथ दोनों लेखपालों को सुल्तानपुर के मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां से नायब तहसीलदार की हालत को देखते हुए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर किया गया है. उनके पैर में मल्टीपल फ्रैक्चर पाया गया है. वहीं दोनों लेखपालों को जिला अस्पताल में ही भर्ती किया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY