मंगलवार, 3 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
पहले वनडे से पहले शुभमन गिल ने खोल दिए पत्ते, टॉप-4 बल्लेबाजों के नाम किए पक्के; राहुल-अक्षर को मिलेगी ये खास जिम्मेदारी​ | Delhi Protest: दिल्ली में प्रदर्शनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- हर किसी को विरोध का अधिकार​ | महिला टीचर से था प्रेम प्रसंग, शादी का दबाव बनाने पर स्कूल मैनेजर ने घोंट दिया गला; देवरिया में मिली लाश​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IND vs NZ: वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले लगा बड़ा झटका, 2 स्टार खिलाड़ी सीरीज से हुए बाहर​

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसके बाद न्यूजीलैंड ने अपने स्क्वाड में कई बदलाव किए हैं। IND vs NZ, Setback for ODI Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज […]

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसके बाद न्यूजीलैंड ने अपने स्क्वाड में कई बदलाव किए हैं।

IND vs NZ, Setback for ODI Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज का आगाज होने में अब महज दो दिन का समय बाकी है। दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल सीरीज के बाद अब वनडे फॉर्मेट में आमनेसामने आने की तैयारी कर रही हैं। हालांकि, सीरीज शुरू होने से पहले ही न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के दो स्टार खिलाड़ी चोट के कारण पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

इन दोनों खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी से न्यूजीलैंड की तैयारियों पर असर पड़ सकता है। ऐसे में कीवी क्रिकेट बोर्ड को अपने वनडे स्क्वाड में बदलाव करने पड़े हैं। बोर्ड ने कुछ नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है, जबकि पहले से चुने गए कुछ खिलाड़ियों की उपलब्धता में भी बदलाव किया गया है।

IND vs NZ: मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र चोट के कारण हुए बाहर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को खेला जाएगा। इससे पहले खबर सामने आई है कि मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र अपनी चोटों से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं और इसी वजह से पूरी सीरीज में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। मार्क चैपमैन हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे हैं और उन्हें फिट होने में करीब दो सप्ताह का समय लग सकता है। वहीं, रचिन रवींद्र को एक प्रमोशनल शूट के दौरान कंधे में चोट लगी थी, जिसके कारण उनका भी मैदान पर लौटना फिलहाल मुश्किल है। दोनों खिलाड़ी चोट के चलते टी20 सीरीज से भी बाहर रहे थे।

🚨 BIG BLOW FOR NEW ZEALAND ❌

Rachin Ravindra & Mark Chapman ruled out of the ODI series vs India. https://t.co/k8ejq45EsF

— Johns. November 2, 2026

IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने वनडे स्क्वाड में किए बड़े बदलाव

दो खिलाड़ियों के बाहर होने के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने वनडे स्क्वाड में कई बदलाव किए हैं। टिम सीफर्ट को पहले तीन वनडे मुकाबलों के लिए टीम में शामिल किया गया है। इससे पहले वह केवल आखिरी दो मैचों के लिए चुने गए थे। वहीं, हेनरी निकोल्स को पहले वनडे और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को आखिरी दो मुकाबलों के लिए टीम में जगह मिली है। इसके अलावा मैट फिशर भी अब पहले तीन वनडे मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। इससे पहले उनका चयन केवल आखिरी दो मुकाबलों के लिए हुआ था।

IND vs NZ: पहले तीन वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड की टीम

मिचेल सेंटनर , माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम , डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग और ब्लेयर टिकनर।

आखिरी दो वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड की टीम

मिचेल सेंटनर , फिन ऐलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल हे , निक केली, टिम सीफर्ट , ब्लेयर टिकनर और विल यंग।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY