शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
नोएडा में 50 हजार के इनामी बदमाश का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में अमन त्यागी ढेर… तीन पुलिसकर्मी घायल​ | Rahul Gandhi Statement: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग और देशद्रोह केस की मांग, राहुल गांधी का दावा- SIR से 13.1 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए​ | सुल्तानपुर में प्राइवेट स्कूल की लिफ्ट गिरी, कई जनगणना कर्मियों के टूटे हाथ-पैर; मचा हड़कंप​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP: वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मामला, पीलीभीत के 2 SDM पर गिरी गाज; 11 PCS अफसरों के तबादले​

UP PCS Transfer: उत्तर प्रदेश में 11 PCS अधिकारियों के तबादलों के बीच पीलीभीत के दो SDM को हटाए जाने का मामला खासा चर्चा में है. इनमें मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी शामिल हैं. दोनों अधिकारियों का तबादला ऐसे समय हुआ है, जब पीलीभीत में मतदाता सूची में गड़बड़ी और EPIC नंबरों के मिसमैच का […]

UP PCS Transfer: उत्तर प्रदेश में 11 PCS अधिकारियों के तबादलों के बीच पीलीभीत के दो SDM को हटाए जाने का मामला खासा चर्चा में है. इनमें मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी शामिल हैं. दोनों अधिकारियों का तबादला ऐसे समय हुआ है, जब पीलीभीत में मतदाता सूची में गड़बड़ी और EPIC नंबरों के मिसमैच का मामला सामने आया था. ऐसे में इन तबादलों को चुनावी प्रक्रिया में सामने आई अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है.

दरअसल, पीलीभीत में यह मामला 21 अक्टूबर को तब सामने आया था, जब मतदाता सूची में EPIC नंबरों की गड़बड़ी की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने जांच के निर्देश दिए थे. शिकायत थी कि मतदाताओं के वोटर आईडी नंबर पर दूसरे लोगों के नाम प्रदर्शित हो रहे हैं. जांच में गड़बड़ियां सामने आने के बाद तत्कालीन SDM मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी को उनके पदों से हटाकर जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया था. अब दोनों को साइड पोस्टिंग दे दी गई.

मयंक गोस्वामी उस समय पूरनपुर और हेमंत चौधरी अमरिया में SDM के पद पर तैनात थे. दोनों सदर विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे. मामले में कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल कुमार की संविदा सेवा भी समाप्त कर दी गई थी.

13779 फॉर्म की एंट्री जांच के दायरे में

मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जांच में 31 मई से 29 अगस्त 2026 के बीच वोटर रजिस्ट्रेशन सेंटर पर दर्ज 13,779 फॉर्म की एंट्री का मामला सामने आया. इनमें 4,717 फॉर्म मयंक गोस्वामी के कार्यकाल में और 9,062 फॉर्म हेमंत चौधरी के कार्यकाल में दर्ज किए गए थे. जांच में इनसे संबंधित डेटा गायब होने की बात भी सामने आई.

22 अक्टूबर को दोनों अधिकारियों और कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ FIR दर्ज होने की जानकारी जिलाधिकारी ने दी थी. अधिकारियों पर सरकारी पद के दुरुपयोग और चुनावी रिकॉर्ड में अनियमितता के आरोप हैं. मामले में विभागीय कार्रवाई की संस्तुति भी की गई थी.

अब शासन ने जारी किया नया तबादला आदेश

30 अक्टूबर को जारी नई तबादला सूची में पीलीभीत के दोनों अधिकारियों साइड लाइन पोस्टिंग दी गई.

  • 1 मयंक गोस्वामी: SDM पीलीभीत से बंदोबस्त अधिकारी , मुख्यालय लखनऊ.
  • 2 हेमंत कुमार चौधरी: SDM पीलीभीत से विशेष कार्याधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण.
  • 3 अजय कुमार: बंदोबस्त अधिकारी , मुख्यालय लखनऊ से SDM पीलीभीत.
  • 4 मांधाता प्रताप सिंह: विशेष कार्याधिकारी, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से SDM पीलीभीत.
  • 5 राज बहादुर को हाथरस से अपर जिलाधिकारी बुलंदशहर बनाया गया है.
  • 6 संजय कुमार यादव को SDM लखनऊ से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है.
  • 7 दुर्गेश यादव SDM फतेहपुर से राहत आयुक्त कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है.
  • 8 शशि कुमार को राहत आयुक्त कार्यालय से SDM फतेहपुर भेजा गया है.
  • 9 सुशील कुमार सिंह को मथुरा से SDM फतेहपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
  • 10 अमित कुमारद्वितीय को सहकारी चीनी मिल संघ से अपर जिलाधिकारी रायबरेली बनाया गया है.
  • 11 अशोक कुमार गुप्ता को रायबरेली से उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ का प्रधान प्रबंधक बनाया गया है.
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY