IND vs NZ : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय फैंस की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी पर होंगी। शुभमन गिल की कप्तानी में उतरने वाली टीम इंडिया के सामने सही प्लेइंग इलेवन चुनने की चुनौती भी होगी। खासकर मिडिल ऑर्डर में रुतुराज गायकवाड़ और श्रेयस अय्यर को लेकर चर्चा तेज है।

रोहित और गिल करेंगे पारी की शुरुआत
IND vs NZ सीरीज पहले वनडे में रोहित शर्मा और शुभमन गिल का ओपनिंग करना लगभग तय माना जा रहा है। दोनों बल्लेबाजों के पास नई गेंद के खिलाफ खेलने का अच्छा अनुभव है। रोहित अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को तेज शुरुआत दिला सकते हैं, जबकि गिल पारी को संभालने की जिम्मेदारी निभाएंगे।
तीसरे नंबर पर विराट कोहली उतर सकते हैं। कोहली का अनुभव न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में भारत के लिए काफी अहम होगा। वह पारी को संभालने के साथ जरूरत पड़ने पर रन गति भी बढ़ा सकते हैं।
नंबर4 पर गायकवाड़ या श्रेयस अय्यर?
IND vs NZ सीरीज में सबसे बड़ा सवाल चौथे नंबर को लेकर है। रुतुराज गायकवाड़ भी इस स्थान के मजबूत दावेदार हैं। उनकी तकनीक और पारी को आगे बढ़ाने की क्षमता उन्हें उपयोगी विकल्प बनाती है। हालांकि, कप्तान शुभमन गिल ने सीरीज से पहले संकेत दिया है कि टीम का शीर्ष चार बल्लेबाजी क्रम तय है। ऐसे में श्रेयस अय्यर के नंबर4 पर उतरने की संभावना ज्यादा दिखाई दे रही है।
इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को मौका मिल सकता है। ऑलराउंडर अक्षर पटेल और नितीश कुमार रेड्डी टीम को बल्लेबाजी में गहराई दे सकते हैं। नितीश रेड्डी पहले वनडे के लिए ही उपलब्ध हैं।
गेंदबाजी में इन खिलाड़ियों पर रहेगी जिम्मेदारी
IND vs NZ सीरीज में गेंदबाजी विभाग में कुलदीप यादव की भूमिका अहम हो सकती है। उनके साथ मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। वहीं, गुर्नूर बरार को भी मौका मिलने की संभावना है। जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज में आराम दिया गया है, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर हो चुके हैं। ऐसे में भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण पर अतिरिक्त दबाव रहेगा।
IND vs NZ सीरीज के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, शुभमन गिल , विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल , नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और गुर्नूर बरार।