सोमवार, 2 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
नवंबर में गोल्ड की पॉजिटिव शुरुआत, दिवाली से पहले आया 500 रुपए का उछाल​ | सड़क पर लड़ाई, 2027 की परीक्षा… रामलीला मैदान की रैली से कांग्रेस को क्या हासिल हुआ?​ | New Zealand के खिलाफ T20I सीरीज जीतकर Naman Dhir बने Impact Player of the Series​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘मैं बनूंगी जल्लाद…’ साहिल-मुस्कान को फांसी देने के लिए सौरभ की मां भी तैयार, मकान का कराया शुद्धिकरण​

उत्तर प्रदेश के मेरठ में नीले ड्रम वाली मुस्कान को फांसी देने के लिए अब उसके मृत पति सौरभ की मां भी तैयार है. कहा कि यदि सरकार और कोर्ट अनुमति दे तो वह दोनों राक्षसों को फांसी देने के लिए जल्लाद बन सकती हैं. कोर्ट से पहले ही मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को […]

उत्तर प्रदेश के मेरठ में नीले ड्रम वाली मुस्कान को फांसी देने के लिए अब उसके मृत पति सौरभ की मां भी तैयार है. कहा कि यदि सरकार और कोर्ट अनुमति दे तो वह दोनों राक्षसों को फांसी देने के लिए जल्लाद बन सकती हैं. कोर्ट से पहले ही मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा हो चुकी है और दोनों जेल में फांसी की तारीख का इंतजार कर रहे हैं.

इससे पहले आगरा की रहने वाली अखिल भारतीय हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने साहिल मुस्कान की फांसी के लिए जल्लाद बनने की पेशकश की थी. इस संबंध में मीरा राठौर ने कोर्ट को पत्र भी लिखा था. रविवार को मीरा राठौर अपने समर्थकों के साथ संगम का पवित्र गंगा जल लेकर मेरठ पहुंचीं. उन्होंने उस किराए के मकान का शुद्धिकरण किया, जिसमें साहिल और मुस्कान ने सौरभ राजपूत की हत्या की थी. यहां विधिवत मंत्रोच्चार के बीच मकान के गेट का शुद्धिकरण किया और नारियल फोड़कर पूजाअर्चना की.

मीरा राठौर ने फिर दोहराई मांग

इस मौके पर मीरा राठौर ने मुस्कान और साहिल को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग की. कहा कि दोनों को जेल में सरकार का मेहमान बनाकर रखा गया है. अगर उन्हें जल्लाद बना दिया जाए तो वह अपने हाथों से दोनों को फांसी दे देंगी. कहा कि लोग सावित्रीसत्यवान के रिश्ते की मिसाल देते हैं, लेकिन इस हत्याकांड ने पतिपत्नी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है.

मां बोली जल्द हो दोनों को फांसी

मकान के शुद्धिकरण के बाद मीरा राठौर समर्थकों संग सौरभ राजपूत के घर पहुंचीं. यहां उन्होंने सौरभ की मां को अहोई अष्टमी का सामान भेंट किया. इस दौरान सौरभ की मां ने कहा कि उनके बेटे की जिस तरह हत्या हुई, उसी तरह मुस्कान और साहिल को भी फांसी दी जानी चाहिए. उन्होंने खुद अपने हाथों दोनों को फांसी देने की इच्छा जताई. कहा कि वह दोनों को फंदे पर लटकते हुए देखना चाहती हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY