रविवार, 25 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
बालों की सेहत संग मूड होगा बूस्ट…जान लें क्या है कोरियन हेड स्पा और इसके फायदे​ | भारत में कम हुआ चीनी स्मार्टफोन का दबदबा! चिप संकट ने बढ़ाई ‘ड्रैगन’ की मुश्किलें​ | दिवाली पर नई कार या बाइक खरीदने का है प्लान? शोरूम जाने से पहले अपनाएं ये 6 टिप्स, बचेंगे हजारों रुपये​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बारिश-ओले… दिल्ली-UP सहित हरियाणा में अचानक मौसम ने बदला रंग, हिमाचल-उत्तराखंड में भी अलर्ट​

Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में आज यानी 25 अक्टूबर को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. उत्तर भारत के भी कई राज्यों में बारिश और आंधी देखने को मिल सकती है. पहाड़ी राज्यों में […]

Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में आज यानी 25 अक्टूबर को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. उत्तर भारत के भी कई राज्यों में बारिश और आंधी देखने को मिल सकती है. पहाड़ी राज्यों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है.

देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में शनिवार रात मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. देर रात को दिल्ली में बारिश के साथ ओले भी गिरे. उम्मीद की जा रही है कि ये बारिश हवा की गुणवत्ता को भी सुधारेगी. वहीं आज दिल्ली में बादलों का डेरा रह सकता है. हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है. अधिकतम 32 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

यूपीबिहार में आंधीबारिश

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, आजमगढ़, पीलीभीत, रायबरेली, गौतम बुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, सोनभद्र, चंदौली, आगरा, मथुरा और मिर्जापुर में मध्यम बारिश और आंधी की आशंका जताई गई है. हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. बारिश के कई जिलों में बारिश और आंधी की आशंका है.

झारखंड और बंगाल में कैसा रहेगा मौसम?

झारखंड में रांची, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है. पश्चिम बंगाल के के जिलों में भारी बारिश और आंधी की संभावना है. बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जोकि कल सुबह तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. इससे देश के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं.

राजस्थान में जयपुर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, जालौर, सिरोही, बारां और पाली में बारिश और आंधी चल सकती है. मध्य प्रदेश के भी कई जिलों में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. पंजाब के कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है. हरियाणा में भी मौसम बदला है. दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां ज्यादा सक्रिय रह सकती हैं.

दक्षिण भारत में भारी से बहुत भारी बारिश

तमिलनाडु और पुडुचेरी में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है. केरल में भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. कर्नाटक में तटीय और दक्षिण आंतरिक इलाकों में बारिश हो सकती है. उत्तर आंतरिक कर्नाटक में भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में गरजचमक के साथ बारिश हो सकती है. तेलंगाना में कल कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है.

पहाड़ी इलाकों के मौसम का हाल

उत्तराखंड के पांच प्रमुख पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहींकहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है. हिमाचल प्रदेश में भी ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है. निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है. जम्मूकश्मीर में भी इन दिनों बारिश और बर्फबारी से मौसम सुहावना बना हुआ है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY