रविवार, 1 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
BS-4 से सीधे BS-6, भारत ने BS-5 को क्यों छोड़ दिया? जानें इनके नियम​ | पीले से सुनहरे तक…धनतेरस पर पहनें इन रंगों की साड़ी और सूट, यहां देखें डिजाइन​ | UP में 1.27 करोड़ वोट काटे गए… 2027 में BJP की पूरी विदाई तय, अखिलेश यादव का योगी आदित्यनाथ पर हमला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह के शो में मची भगदड़, फेंकी कुर्सियां… पुलिस का लाठीचार्ज​

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर स्थित ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड मैदान में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम शनिवार को उस वक्त रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब मगही स्टार रोशन रोही और लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेत्री डिंपल सिंह को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ बेकाबू हो गई. मंच के करीब पहुंचने की होड़ में मैदान में […]

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर स्थित ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड मैदान में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम शनिवार को उस वक्त रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब मगही स्टार रोशन रोही और लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेत्री डिंपल सिंह को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ बेकाबू हो गई. मंच के करीब पहुंचने की होड़ में मैदान में अचानक भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को जमकर लाठियां भांजनी पड़ीं. इस अफरातफरी और लाठीचार्ज के दौरान कई दर्शकों के साथसाथ कुछ पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की खबर है. वहीं, पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इस बड़े आयोजन के लिए स्थानीय प्रशासन से कोई आधिकारिक अनुमति ही नहीं ली गई थी.

कार्यक्रम में अपने पसंदीदा कलाकारों को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़े थे. आगे खड़े लोगों के कारण पीछे बैठे दर्शकों को मंच दिखाई नहीं दे रहा था, जिससे बात कहासुनी और गालीगलौज तक पहुंच गई. बेकाबू हुई भीड़ ने वहां लगाई गई प्लास्टिक और लोहे की दर्जनों कुर्सियों को तोड़ डाला और उन्हें हवा में उछालना शुरू कर दिया, जिससे मैदान में युद्ध जैसा माहौल बन गया.

बेकाबू हुई भीड़ तो पुलिस ने भांजी लाठियां, कई घायल

सुरक्षाकर्मियों के पसीने छूटने के बाद स्थिति पर काबू पाने और किसी बड़े हादसे को टालने के लिए पुलिस बल ने मोर्चा संभाला और लाठीचार्ज कर भीड़ को तितरबितर किया. लाठीचार्ज के बाद मैदान में भगदड़ मच गई, जिससे कार्यक्रम स्थल पर जूतेचप्पल और टूटी कुर्सियां बिखरी नजर आईं. घटना में कई लोग चोटिल हुए हैं.

बिना अनुमति के हो रहा था कार्यक्रम, आयोजक पर दर्ज होगी FIR

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इतने बड़े पैमाने पर भीड़ जुटाने वाले आयोजन के लिए जिला प्रशासन या पुलिस विभाग से पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी. बिना सुरक्षा मानकों और अनुमति के कार्यक्रम कराने को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है. मुख्य आयोजक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY