सोमवार, 2 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
ICC Men’s ODI Ranking में Afghanistan ने रचा इतिहास, पहली बार हासिल किया छठा स्थान​ | प्रयागराज से आगरा ट्रांसफर, फिर चैंबर में मिली लाश… रेलवे अफसर अभिषेक सिंह की मौत के पीछे क्या?​ | मुकेश अंबानी की बल्ले-बल्ले! त्योहार पर Reliance इंडस्ट्रीज की शेयर बाजार में उड़ान, एक ही दिन में बने अरबों के मालिक​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

आजमगढ़ में गिरी निर्माणाधीन मंदिर की छत, शटरिंग की चपेट में आकर 1 मजदूर की मौत; 2 घायल​

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक निर्माणाधीन मंदिर का गुंबद भरभराकर गिर गया. इस हादसे में वहां काम कर रहे तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन फानन में इन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया. वहीं बाकी दो […]

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक निर्माणाधीन मंदिर का गुंबद भरभराकर गिर गया. इस हादसे में वहां काम कर रहे तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन फानन में इन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया. वहीं बाकी दो मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है.

मामला आजमगढ़ के कंधरापुर थाना क्षेत्र में आजमगढ़फैजाबाद मार्ग पर देवखरी गांव का है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच के बाद बताया कि यहां खाटू श्याम मंदिर का निर्माण कराया जा रहा था. सोमवार को पहली मंजिल पर मंदिर के गुंबद की छत की ढलाई हो रही थी. इसी दौरान शटरिंग किसी वजह से ढह गई. हादसे के वक्त गुंबद वाले हिस्से के नीचे तीन मजदूर काम कर रहे थे. ये तीनों मलबे की चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गए.

मौके पर ही एक की मौत

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने मलबे में दबे तीनों मजदूरों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया. मृत मजदूर की पहचान राजाराम राजभर के रूप में हुई है. वहीं दो अन्य मजदूरों कमलेश कुमार और अरुण चौहान को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया. इनमें भी कमलेश की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक मृत मजदूर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं घायल मजदूरों के अलावा वहां मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस के मुताबिक अभी यह साफ नहीं हो सका है कि हादसा कैसे हुआ. पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में पता चला है कि शटरिंग बांधने में गड़बड़ी की वजह से यह हादसा हुआ होगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY