रविवार, 1 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
नीतीश मॉडल पर लड़ेंगे चुनाव… PM मोदी के गढ़ में निशांत कुमार का ऐलान, क्या UP में बढ़ेगा NDA का कुनबा?​ | Nita Mukesh Ambani Anant Ashray: कर्जत में 100 एकड़ में बनेगी अनोखी टाउनशिप, 5000 अनाथ बच्चों और बुजुर्गों को मिलेगा आजीवन आशियाना​ | Mohammad Yousuf बोले Babar Azam घरेलू Cricket के बजाय Australia जाकर सुधारें तकनीक​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Abhijeet Deepke Apology : ‘पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ’, दिलजीत का अभिजीत दीपके को करारा जवाब, CJP फाउंडर ने मांगी माफी​

: पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली में अपने कॉन्सर्ट के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके की आलोचना का जवाब दिया। शुक्रवार को ऑरा टूर 2026 के कॉन्सर्ट में दिलजीत ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि पंजाबियों को लड़ना सिखाने की जरूरत नहीं है। उनके इस बयान के बाद […]

: पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली में अपने कॉन्सर्ट के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके की आलोचना का जवाब दिया। शुक्रवार को ऑरा टूर 2026 के कॉन्सर्ट में दिलजीत ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि पंजाबियों को लड़ना सिखाने की जरूरत नहीं है। उनके इस बयान के बाद अब अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर उनसे माफी मांगी है। दिलचस्प बात यह है कि अभिजीत कुछ महीने पहले ही अमेरिका के शिकागो में दिलजीत का कॉन्सर्ट देखने पहुंचे थे और खुद को उनका प्रशंसक भी बताया है।

दिलजीत बोले पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ

दिल्ली कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने अपने प्रशंसकों को संबोधित करते हुए कहा, “मैं आप सभी से प्यार करता हूं, क्योंकि मैं एक आर्टिस्ट हूं। मैं चुप हूं, तो मुझे चुप ही रहने दो। मैं आप सभी का समर्थन करता हूं, लेकिन पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ।” उनके इस बयान को अभिजीत दीपके की हालिया टिप्पणी का जवाब माना जा रहा है। दरअसल, अभिजीत ने पहले कलाकारों की सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर चुप्पी को लेकर दिलजीत पर निशाना साधा था।

अभिजीत दीपके ने पोस्ट लिखकर मांगी माफी

दिलजीत के बयान के बाद अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने दिलजीत को संबोधित करते हुए लिखा कि जून में विरोध प्रदर्शन के दौरान उनके एक कमेंट से उन्हें दुख पहुंचा था। हालांकि, यह नाराजगी किसी व्यक्तिगत शिकायत की वजह से नहीं थी।अभिजीत ने लिखा कि उन्होंने हमेशा दिलजीत को ऐसे कलाकार के रूप में देखा है, जो गलत के खिलाफ आवाज उठाने की बात करते हैं। वह लंबे समय से उनके प्रशंसक रहे हैं और आज भी उनके गाने सुनते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि इसी साल मई में भारत लौटने से पहले वह शिकागो में दिलजीत का कॉन्सर्ट देखने गए थे। अभिजीत के मुताबिक, दिलजीत का आत्मविश्वास, बेबाक अंदाज और अपनी जड़ों से जुड़े रहते हुए भारत को दुनियाभर में पहचान दिलाना उन्हें हमेशा पसंद रहा है।आखिर में अभिजीत ने लिखा, “एक बार की असहमति या गलतफहमी से आपके लिए मेरा सम्मान और प्यार कम नहीं हो जाता। बाकी पाजी, छोटा भाई समझकर माफ कर देना।”

आखिर कैसे शुरू हुआ दिलजीत और अभिजीत के बीच विवाद?

दरअसल, जून में कॉकरोच जनता पार्टी ने NEET पेपर लीक के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। जुलाई की शुरुआत में दिलजीत ने इंस्टाग्राम लाइव किया। इस दौरान एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या वह जंतरमंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होंगे? इस सवाल पर दिलजीत ने कहा था कि उन्हें प्रदर्शन जैसी गतिविधियों से दूर रखा जाए, क्योंकि वह एक कलाकार हैं, नेता नहीं। उन्होंने यह भी कहा था कि दुनिया में सब कुछ कभी ठीक नहीं हो सकता। इसके बाद उन्होंने हल्केफुल्के अंदाज में कहा था कि जो लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें भी बधाई और जिनके खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है, उन्हें भी बधाई।

ये भी पढ़ें:

अभिजीत ने काका के बहाने दिलजीत पर कसा था तंज

दिलजीत के इस बयान से CJP के कुछ सदस्य नाराज हो गए थे। 12 जुलाई को जब पंजाबी सिंगर काका जंतरमंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के समर्थन में पहुंचे, तब अभिजीत दीपके ने कलाकारों की भूमिका पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था, “ये भी एक आर्टिस्ट हैं, भाई। अगर आर्टिस्ट सपोर्ट नहीं करते तो उनकी फिल्में बैन होती हैं।” इस टिप्पणी को दिलजीत से जोड़कर देखा गया था। उस समय उनकी फिल्म ‘सतलज’ की रिलीज रोक दी गई थी और फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म से भी हटा दिया गया था।

कॉन्सर्ट में महिला पुलिसकर्मी को बताया मां जैसा

दिल्ली कॉन्सर्ट में दिलजीत का एक भावुक अंदाज भी देखने को मिला। उन्होंने एक महिला पुलिसकर्मी को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मी को गले लगाया और कहा कि उन्हें देखकर अपनी मां की याद आ गई। दिलजीत ने कहा कि पुलिसकर्मियों की वजह से लोग सुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने महिला पुलिसकर्मी को सलाम करते हुए कहा कि उनकी मां भी उन्हें अपना ख्याल रखने की सलाह देती हैं और आज इस पुलिसकर्मी को देखकर उन्हें ऐसा लगा, जैसे उनकी मां उनके सामने खड़ी हों। इस तरह दिल्ली कॉन्सर्ट में दिलजीत का एक बयान जहां पुराने विवाद को लेकर चर्चा में रहा, वहीं महिला पुलिसकर्मी के प्रति उनका सम्मान और भावुक अंदाज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। 

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY