: उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव के साथ ही पुलिसकर्मियों की वर्दी भी बदलने जा रही है। यूपी पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए शीतकालीन वर्दी लागू करने का आदेश जारी कर दिया गया है। इसके तहत 27 अक्टूबर 2026 से रात की ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों को शीतकालीन वर्दी पहननी होगी। वहीं, 1 नवंबर से दिन और रात, दोनों समय शीतकालीन वर्दी पहनना अनिवार्य होगा।

दो चरणों में लागू होगा नया आदेश
जारी निर्देशों के मुताबिक, पहले चरण में 27 अक्टूबर से रात्रिकालीन ड्यूटी करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को शीतकालीन वर्दी धारण करनी होगी। इसके बाद 1 नवंबर 2026 से पूरे प्रदेश में दिन और रात, दोनों समय नई वर्दी व्यवस्था लागू हो जाएगी।
ये भी पढ़ें:
DGP की मंजूरी के बाद जारी हुए निर्देश
यह आदेश उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के अनुमोदन के बाद जारी किया गया है। आदेश पर पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस महानिदेशक के जनरल स्टाफ ऑफिसर के.एस. इमैन्युअल के हस्ताक्षर हैं।
निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि प्रदेशभर में वर्दी परिवर्तन की व्यवस्था का पालन सुनिश्चित कराया जाए। संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश जारी करने और सभी पुलिसकर्मियों से आदेश का सख्ती से पालन कराने को कहा गया है। इस बदलाव का उद्देश्य मौसम के अनुसार पुलिसकर्मियों की वर्दी व्यवस्था को लागू करना है। तय तारीखों के बाद सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित शीतकालीन वर्दी में ही ड्यूटी करनी होगी।
ये भी पढ़ें:
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें: