मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
मस्जिद में किस करने पर मिली मौत? सऊदी अरब में 2 बांग्लादेशियों के ‘मृत्युदंड’ पर बवाल​ | 11 दिनों तक पुलिस से आगे कैसे रही श्रद्धा दुबे? नेपाल से नागपुर तक बदले ठिकाने, फरारी की Inside Story​ | UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 2 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर, ध्रुव कांत ठाकुर और अशोक कुमार सिंह को मिली नई जिम्मेदारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

अहिल्यानगर में मलाबार गोल्ड का शोरूम पुनः शुरू, 30% छूट​

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने अपने शोरूम को नए सिरे से शुरू कर खुदरा कारोबार में अपनी उपस्थिति को और मजबूत किया है। शोरूम के पुनः शुभारंभ के साथ ग्राहकों को सोने, हीरे, प्लैटिनम और चांदी के आभूषणों की विशेष रेंज के साथ बेहतर खरीदारी का अनुभव मिलेगा। इस अवसर पर […]

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने अपने शोरूम को नए सिरे से शुरू कर खुदरा कारोबार में अपनी उपस्थिति को और मजबूत किया है। शोरूम के पुनः शुभारंभ के साथ ग्राहकों को सोने, हीरे, प्लैटिनम और चांदी के आभूषणों की विशेष रेंज के साथ बेहतर खरीदारी का अनुभव मिलेगा। इस अवसर पर ग्राहकों के लिए 30 प्रतिशत तक की छूट वाले विशेष ऑफर्स भी पेश किए गए हैं।

दुनिया के चौथे सबसे बड़े ज्वेलरी रिटेलर और ‘द रिस्पॉन्सिबल ज्वेलर’ के रूप में पहचाने जाने वाले मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स का यह शोरूम 5,632 वर्ग फुट में फैला है। यहां ग्राहकों की अलगअलग पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न अवसरों के लिए आभूषणों के आकर्षक डिजाइन उपलब्ध कराए गए हैं।

कंपनी के निर्धारित रिटेल मानकों के अनुरूप तैयार किए गए इस शोरूम में रोजमर्रा में पहनने वाले आभूषणों से लेकर शादीविवाह, त्योहारों और अन्य खास अवसरों के लिए अलगअलग श्रेणियों में विस्तृत संग्रह पेश किया गया है। शोरूम को इस तरह तैयार किया गया है कि ग्राहकों को आरामदायक और बेहतर खरीदारी का अनुभव मिल सके।

शोरूम का भव्य उद्घाटन अभिनेत्री प्रार्थना बेहेरे ने किया। इस अवसर पर कंपनी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कई गणमान्य अतिथि और ग्राहक उपस्थित रहे।

मलाबार ग्रुप के चेयरमैन एम. पी. अहमद ने शोरूम के पुनः शुभारंभ को ग्राहकों के करीब पहुंचने और उन्हें आभूषणों की विभिन्न श्रेणियों में अधिक विकल्प उपलब्ध कराने की कंपनी की प्रतिबद्धता से जुड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा, “अहिल्यानगर स्थित हमारे शोरूम का पुनः शुभारंभ ग्राहकों के और करीब पहुंचने तथा उन्हें आभूषणों की विभिन्न श्रेणियों में अधिक विकल्प उपलब्ध कराने की हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम चाहते हैं कि मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के शोरूम में आने वाले प्रत्येक ग्राहक को गुणवत्ता, पारदर्शिता और बेहतर सेवा के साथ एक भरोसेमंद और सुखद अनुभव मिले। ग्राहकों की पसंद लगातार बदल रही है। ऐसे में हम परंपराओं का सम्मान करते हुए आधुनिक पसंद के अनुरूप आभूषणों के नए और आकर्षक संग्रह पेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

पुनः शुभारंभ के अवसर पर ग्राहकों को विशेष शुरुआती ऑफर्स का लाभ 15 नवंबर 2026 तक मिलेगा। इसके तहत सोने, अनकट डायमंड्स और जेमस्टोन्स के आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा, हीरों के मूल्य पर भी 30 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठाया जा सकता है।

मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स अपने पारदर्शी और जिम्मेदार खुदरा कारोबार के सिद्धांतों के तहत ‘मलाबार प्रॉमिसेस’ पहल का पालन करता है। इस पहल के अंतर्गत ग्राहकों को सोने और हीरे के आभूषणों के एक्सचेंज पर 100 प्रतिशत मूल्य, पारदर्शी कीमतें, आजीवन निःशुल्क रखरखाव सेवा और जिम्मेदारीपूर्वक प्राप्त स्रोतों से तैयार किए गए उत्पादों का लाभ मिलता है।

कंपनी के सभी सोने के आभूषणों पर HUID के साथ BIS हॉलमार्क होता है। वहीं, सभी हीरे के आभूषणों की जांच कर उन्हें प्रमाणित किया जाता है। इन व्यवस्थाओं के जरिए कंपनी गुणवत्ता, पारदर्शिता और ग्राहकों के विश्वास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करती है। अहिल्यानगर शोरूम का पुनः शुभारंभ इसी प्रतिबद्धता के साथ ग्राहकों को आभूषणों की विस्तृत रेंज और विशेष खरीदारी ऑफर्स उपलब्ध कराने की दिशा में कंपनी का कदम है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY