रविवार, 1 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
नीतीश मॉडल पर लड़ेंगे चुनाव… PM मोदी के गढ़ में निशांत कुमार का ऐलान, क्या UP में बढ़ेगा NDA का कुनबा?​ | Nita Mukesh Ambani Anant Ashray: कर्जत में 100 एकड़ में बनेगी अनोखी टाउनशिप, 5000 अनाथ बच्चों और बुजुर्गों को मिलेगा आजीवन आशियाना​ | Mohammad Yousuf बोले Babar Azam घरेलू Cricket के बजाय Australia जाकर सुधारें तकनीक​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नीतीश मॉडल पर लड़ेंगे चुनाव… PM मोदी के गढ़ में निशांत कुमार का ऐलान, क्या UP में बढ़ेगा NDA का कुनबा?​

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले अब पड़ोसी राज्यों के भी तमाम राजनैतिक दल अपनी अपनी दावेदारी करनी शुरू कर दिए हैं. इसमें सबसे चौंकाने वाला और महत्वपूर्ण नाम जेडीयू का है. रविवार को वाराणसी के रोहनिया विधानसभा के कोरौता बाजार में जेडीयू ने अपना राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन किया. इस दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय […]

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले अब पड़ोसी राज्यों के भी तमाम राजनैतिक दल अपनी अपनी दावेदारी करनी शुरू कर दिए हैं. इसमें सबसे चौंकाने वाला और महत्वपूर्ण नाम जेडीयू का है. रविवार को वाराणसी के रोहनिया विधानसभा के कोरौता बाजार में जेडीयू ने अपना राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन किया. इस दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और निशांत कुमार ने ये स्पष्ट कर दिया कि जेडीयू 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ेगा.

संजय झा ने कहा कि हम अभी अपने नेताओं के साथ सीटों को लेकर मंथन कर रहे हैं. जल्दी ही सीटों को लेकर अंतिम निर्णय ले लेंगे. कार्यकर्ता सम्मेलन में निशांत कुमार ने कहा कि जब हम दिल्ली और बिहार में पार्टनर हैं तो यूपी में क्यूं नहीं? हम यूपी में 2002 और 2007 में थें. हम 2027 में भी यूपी में एनडीए के घटक दल के रूप में चुनाव लड़ने जा रहे हैं. निशांत कुमार ने कहा कि मैं अब लगातार यूपी आते रहूंगा. हम नीतीश कुमार के मॉडल पर यूपी में चुनाव लड़ेंगे. सम्मेलन में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और निशांत कुमार ने यूपी में भी नीतीश मॉडल की वकालत की.

नीतीश मॉडल से यूपी में होगा तेजी से विकास

निशांत कुमार ने कहा कि शिक्षा, रोजगार और शराब बंदी को लेकर जो काम बिहार में हुआ वो ऐतिहासिक है. और यही नीतीश मॉडल यूपी में भी चाहिए. यूपी में जेडीयू के आने से यूपी का विकास और तेजी से होगा. संजय झा ने कहा कि बिहार में अगर चमत्कार हो सकता है तो यूपी में भी विकास की गति और तेज हो सकती है.

“कार्यकर्ता सम्मेलन में उड़ें 500 के नोट”

जेडीयू के कार्यकर्त्ता सम्मेलन में मंच पर 500 के नोट उड़ाए गएं. और इसकी खूब चर्चा भी रही. 500 के नोट उड़ाए जाने के समय जेडीयू के यूपी प्रभारी और बिहार कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार मंच पर मौजूद थे. हालांकि तब पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और निशांत कुमार मंच पर नही थे.

कई नेता जेडीयू में हुए शामिल

कार्यकर्ता सम्मेलन में जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, जेडीयू के यूपी प्रभारी और बिहार में कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री जामा खान समेत तमाम बड़े नेता मौजूद थे. सम्मेलन में पूरे उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता मौजूद थे. इस मौके पर कई दर्जन नेताओं को जेडीयू में शामिल कराया गया.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY