Old Phone Selling Tips: आज के डिजिटल दौर में हर कोई स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। मोबाइल लोगो की जिंदगी का एक हिस्सा बन चुका है। इसके जरिए लोग घर बैठे अपने कई जरुरी काम बिजली बिल, EMI, ऑनलाइन पेमेंट, शॉपिंग, फॉर्म भरने जैसे कई काम करते हैं। इतना ही नहीं हमारे फोन में हमारी कई जरुरी जानकारी सेव होती है। ऐसे में जैसे ही कोई नया मोबाइल लॉन्च होता है। लोग नया फोन लेने के चक्कर में जल्दीबाजी में बिना सोचे समझे किसी को भी अपना पुराना फोन बेच देते हैं।

लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। पुराने फोन को बेचने से पहले कुछ चीजें करना बिल्कुल न भूलें। आइए जानते हैं मोबाइल बेचने से पहले किन किन बातों का ध्यान रखें।
पुराना फोन बेचने से पहले क्या करें?
लॉग ऑउट करें सारे अकाउंट
अपने Google Account, Apple ID , सोशल मीडिया ऐप्स और बैंकिंग/UPI ऐप्स से पूरी तरह लॉग आउट कर दें।
Find My Device या Find My iPhone फीचर को बंद कर दें। क्लाउड स्टोरेज या रिसाइकल बिन भी चेक कर लें। अगर वहां कुछ रह जाए तो डिलीट कर दें।
डेटा का बैकअप लें
अपने सभी जरूरी फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट्स और दस्तावेज़ों का बैकअप Google Drive, iCloud या कंप्यूटर में सुरक्षित रख लें। बैकअप लेने के बाद ही फोन से अपना डेटा हटाएं ताकि नए फोन में आपका सारा डेटा मिल सके।
सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड निकालें
फोन से अपना सिम कार्ड और अगर माइक्रो एसडी कार्ड लगा है, तो उसे बाहर निकालना न भूलें।
एक्सेसरीज और बिल संभाल कर रखें
फोन का ओरिजिनल बिल, चार्जर, बॉक्स और ईयरफोन साथ रखने से आपको फोन की बेहतर कीमत मिल सकती है। फोन की बॉडी और स्क्रीन को अच्छी तरह साफ कर लें ताकि उसकी स्थिति अच्छी दिखे।
कैसे करें फैक्ट्री रिसेट ?
1. केवल फोटो और ऐप्स डिलीट करना काफी नहीं है।
2. सेटिंग्स में जाकर Factory Reset या Erase All Data का विकल्प चुनें।
3. अतिरिक्त सुरक्षा के लिए रिसेट करने से पहले फोन को एन्क्रिप्ट भी किया जा सकता है। रिसेट पूरा होने के बाद यह जरूर देख लें कि फोन नए फोन की तरह ‘शुरुआती सेटअप स्क्रीन’ पर आ रहा है या नहीं।
जंक डेटा से भर दे फोन की मेमोरी
एक और अहम उपाय है कि रीसेट करने से पहले फोन को डमी या जंक डेटा, जैसे बड़ी वीडियो या गानों से भर दें। इससे नया डेटा पुराने पर ओवरराइट हो जाएगा और कोई भी रिकवरी करने की कोशिश करेगा तो उसे केवल बेकार फाइलें ही मिलेंगी।
रीसेट के बाद यह भी ध्यान रखें कि गूगल अकाउंट से जुड़े डिवाइस की सूची से पुराने फोन को हटा दें। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, इन कदमों को अपनाने से आपका डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा और आप निश्चिंत होकर पुराना स्मार्टफोन बेच सकेंगे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें