गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
UP में बड़ा फेरबदल, इलाहाबाद HC ने 35 जनपदों के जिला जजों का किया तबादला, देखें लिस्ट​ | Rekha Arya FIR: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए आरोप, दूसरी महिलाओं से संबंध और मारपीट, कहा- मुझे और बच्चों को जान का खतरा​ | वाराणसी में पटाखा ब्लास्ट से ढहा 2 मंजिला मकान, रेस्क्यू खत्म; मलबे से निकाले गए 2 लोग​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Varanasi Blast: वाराणसी में पटाखों में विस्फोट से 2 मंजिला मकान ढहा, मां के साथ भागा मालिक, 4 घायल​

Varanasi Blast: में 15 अक्टूबर की शाम पटाखों में विस्फोट से 2 मंजिला मकान का आधा हिस्सा ढह गया। धमाका इतना तेज था कि पास का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा शाम करीब 5 बजे घनी आबादी वाले पैगंबरपुर इलाके में हुआ। मकान में बिना लाइसेंस के पटाखे बनाने और रखने का काम चल […]

Varanasi Blast: में 15 अक्टूबर की शाम पटाखों में विस्फोट से 2 मंजिला मकान का आधा हिस्सा ढह गया। धमाका इतना तेज था कि पास का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा शाम करीब 5 बजे घनी आबादी वाले पैगंबरपुर इलाके में हुआ। मकान में बिना लाइसेंस के पटाखे बनाने और रखने का काम चल रहा था। हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं।

धमाके के बाद मां के साथ भागा मकान मालिक

पुलिस SDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। इससे पहले पड़ोसियों ने मकान से तीन लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया था। पड़ोस में रहने वाली सोनी केशरी भी घायल हुई हैं। उनके मकान के शीशे टूट गए। पड़ोसियों का कहना है कि राजू खान और उसकी मां मुन्नी पिछले दरवाजे से भाग गए। दोनों के मलबे में दबे होने की आशंका के चलते NDRF ने तलाश की, लेकिन वे नहीं मिले।

हादसे के 30 मिनट बाद पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना सारनाथ पुलिस को दी गई थी। करीब 30 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद फायर ब्रिगेड, SDRF और NDRF की टीमें भी पहुंचीं। टीमों ने मलबे में किसी के दबे होने की आशंका को देखते हुए तलाश की।

अवैध पटाखे बनाने में जेल जा चुका है राजू खान

राजू खान अवैध पटाखे बनाने के आरोप में जेल जा चुका है। वह जमानत पर बाहर था। उसके पिता मतिउल्लाह खान भी पटाखे बनाते थे। करीब 40 साल पहले जलालीपुरा इलाके में हुए धमाके में राजू के पिता की मौत हो गई थी।

पड़ोसी बोला हमारे घर के बगल में बम बनता था

पड़ोसी सुनील कुमार ने बताया कि हमारे घर के बगल में बम बनता था। आज वहां ब्लास्ट हुआ है। उसके पास ही हमारा घर भी है। मैं अभी ड्यूटी से आया हूं। घर वालों को घटना के बारे में पता होगा। हमने इसकी शिकायत भी की थी। पुलिस आई थी और कई बार छापेमारी भी हुई, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

‘धमाके से धरती हिल गई’

पंकज ने बताया मैं यहीं का रहने वाला हूं। यहां पटाखे बनाने की अवैध फैक्ट्री थी। हम लोग रास्ते से जा रहे थे, तभी गली में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि भूकंप जैसा लगा। सड़क पूरी तरह कांपने लगी थी। हम उधर से जा रहे थे, तभी राजू खान के बेटे ने बताया कि उनके घर में ब्लास्ट हो गया है। उनकी दादी, मां और परिवार के दूसरे लोग मलबे में दब गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: 

2 पुलिसकर्मी सस्पेंड

वरुणा जोन के DCP राजेश पांडेय ने सारनाथ थाने की पुराना पुल चौकी के प्रभारी अनुज शुक्ला और बीट सिपाही प्रकाश चंद्र यादव को सस्पेंड कर दिया है।

DCP बोले हाथ से बनाए पटाखे मिले

DCP वरुणा जोन राजेश पांडेय ने बताया कि शाम 5 बजे 2 मंजिला मकान गिरने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर हाथ से बनाए गए पटाखे बिखरे मिले। शुरुआती जांच में आशंका है कि पटाखे बनाने के दौरान हुए विस्फोट से मकान का हिस्सा ढह गया।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY