शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
UP Princial Job Vacancy: कॉलेजों में 1 हजार 475 प्राचार्यों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी, ये है लास्ट डेट, देखें पूरा शैड्यूल​ | IND vs NZ 2nd T20: भारत को 181 रन का टारगेट, नहीं चले वैभव, 4 रन बनाए, सैमसन और अभिषेक भी जल्दी आउट​ | बुजुर्गों के लिए खुशखबरी! डाकिया खुद घर आकर जमा करेगा ‘जीवन प्रमाण पत्र’, जानिए कैसे उठाएं फायदा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

एक हजार का जुर्माना दिखा रहा 10 हजार; UP में ट्रैफिक चालान एप में तकनीकी गड़बड़ी​

उत्तर प्रदेश में ट्रैफिक चालान एप में तकनीकी गड़बड़ी सामने आई है. एप अपडेट होने के बाद वाहन चालकों को चालान की रकम वास्तविक जुर्माने से दस गुना ज्यादा दिखाई देने की शिकायत मिली है. कई मामलों में 1,000 रुपये का चालान 10,000 रुपये दिखने की बात सामने आई है. शिकायतों के मुताबिक, करीब 5 […]

उत्तर प्रदेश में ट्रैफिक चालान एप में तकनीकी गड़बड़ी सामने आई है. एप अपडेट होने के बाद वाहन चालकों को चालान की रकम वास्तविक जुर्माने से दस गुना ज्यादा दिखाई देने की शिकायत मिली है. कई मामलों में 1,000 रुपये का चालान 10,000 रुपये दिखने की बात सामने आई है. शिकायतों के मुताबिक, करीब 5 फीसदी चालानों में इस तरह की समस्या देखी गई है. तकनीकी खामी के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

बताया जा रहा है कि एप अपडेट होने के बाद डाटा सिंक होने में दिक्कत आ रही है, जिसकी वजह से चालान की रकम गलत दिखाई दे रही है. इस मामले में परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन का कहना है कि हमने दिल्ली में NIC से शिकात की है… जल्द ही तकनीकी गड़बड़ी को सही कर लिया जाएगा.

रोजाना 40 हजार से ज्यादा वाहनों के चालान

उत्तर प्रदेश में हर दिन करीब 40 हजार से अधिक वाहनों का चालान किया जाता है. ऐसे में एप में आई तकनीकी गड़बड़ी का असर बड़ी संख्या में वाहन चालकों पर पड़ने की आशंका है. चालान की रकम गलत दिखाई देने से वाहन मालिकों में भ्रम की स्थिति बन सकती है.

जांच के लिए NIC से मांगी जाएगी मदद

इस तकनीकी समस्या के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने आईटी मंत्रालय से संपर्क किया है. राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र से मामले की जांच और तकनीकी हस्तक्षेप का अनुरोध किया जाएगा. परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने कहा है कि तकनीकी समस्या की जांच के लिए NIC से अनुरोध किया जाएगा. जांच के बाद ही गड़बड़ी की वजह और इसे ठीक करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY