UP Aligarh Hit and Run: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवराज सिंह की ऑडी कार से बाइक सवार हलवाई मनोज की मौत का मामला अब राजनीतिक मुद्दा बन गया है।

पूर्व BJP जिलाध्यक्ष की ऑडी का कहर, युवक को पहले गिराया फिर रौंदा, Video Viral
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना बन्नादेवी क्षेत्र में 20 अक्टूबर को हुई एक सनसनीखेज वारदात ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। हॉर्न बजाने और रास्ता देने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद ऑडी कार… pic.twitter.com/voxE1H9QmJ
— Bansal News Official October 23, 2026
समाजवादी पार्टी ने इस घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए एक्स पर पोस्ट किया। जिसमें सपा मीडिया सेल ने भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े की पोस्ट को टैग करते हुए सवाल उठाया कि सपा सरकार के समय कानूनव्यवस्था पर सवाल उठाने वालों को अब ऐसी घटनाएं क्यों नहीं दिखतीं?
आपको बता दें दरअसल, विनोद तावड़े ने अपनी पोस्ट में सपा और पीडीए पर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सपा सरकार के समय प्रदेश में दंगे और अराजकता थी। इसके जवाब में सपा मीडिया सेल ने अलीगढ़ ऑडी कांड से जुड़ी खबरें और वीडियो के स्क्रीनशॉट साझा किए।
क्या है मामला
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मंगलवार 20 अक्टूबर की रात Audi कार सवार द्वारा बाइक सवार की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि कार पूर्व बीजेपी नेता का भतीजा चला रहा था। बाइक सवार की मौत होने पर ड्रायवर पर बयान बदलने का दबाव बनाया गया। सुबह ड्राइवर से बयान दिलवाया गया कि गाड़ी मैं चला रहा था, शाम को उसने कहा कि मुझसे यह बयान दबाव में दिलवाया गया है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें