गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
University College Holiday: राजधानी में 23 अक्टूबर को बंद रहेंगे सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी, जानें क्यों लिया ये फैसला​ | 2 बोरे, 2 लाशें और अनजान कातिल… चंदौली में 2 अज्ञात शवों की कहानी उलझी​ | Greg Chappell ने Team India को तोड़ा, Harbhajan Singh ने 2007 World Cup पर किया खुलासा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अब जेल में कटेगी श्रद्धा दुबे की रात, कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा​

Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में पुलिस ने मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को कोर्ट में पेश किया. सुनवाई के बाद अदालत ने तीनों आरोपियों को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया. इससे पहले पुलिस ने तीनों […]

Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में पुलिस ने मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को कोर्ट में पेश किया. सुनवाई के बाद अदालत ने तीनों आरोपियों को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया. इससे पहले पुलिस ने तीनों से पूछताछ की और सिविल अस्पताल में उनका मेडिकल कराया. पुलिस अब शिवा की मौत से जुड़े तथ्यों और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है.

नागपुर से लखनऊ लाई गई श्रद्धा दुबे

श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को यूपी STF ने मंगलवार को नागपुर के एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया था. इसके बाद तीनों को लखनऊ लाया गया. गुरुवार सुबह करीब 10 बजे श्रद्धा दुबे को हजरतगंज थाने पहुंचाया गया. इस दौरान वह अपना चेहरा छिपाती नजर आई. उसने हाथ उठाकर अपना चेहरा ढकने की कोशिश की और फिर थाने के अंदर चली गई.

श्रद्धा दुबे से 6 घंटे तक हुई पूछताछ

पुलिस ने हजरतगंज थाने में श्रद्धा दुबे से करीब 6 घंटे तक पूछताछ की. इस दौरान जांच टीम ने उससे घटना वाले दिन की परिस्थितियों और शिवा शर्मा की मौत से जुड़े सवाल पूछे. उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश से भी अलगअलग पूछताछ की गई. सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान श्रद्धा ने पुलिस के कई सवालों का जवाब देने से परहेज किया. वह बारबार यही कहती रही कि उससे नहीं, बल्कि उसके वकील से बात की जाए. पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ के जरिए घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

सिविल अस्पताल में कराया गया मेडिकल

पूछताछ के बाद पुलिस तीनों आरोपियों को एक ही वैन में बैठाकर सिविल अस्पताल ले गई. यहां करीब 35 मिनट तक उनकी मेडिकल जांच की गई. सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि पुलिस दो महिलाओं और एक पुरुष को मेडिकोलीगल जांच के लिए लेकर आई थी. पुलिस की मौजूदगी में तीनों की जांच की गई और सभी के स्वास्थ्य संबंधी मानक सामान्य पाए गए. मेडिकल के बाद पुलिस तीनों को अपने साथ ले गई.

वहीं मामले में डीसीपी सेंट्रल अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि नागपुर से गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और दानिश को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया गया है. यहां विवेचक और उनकी टीम ने तीनों से विस्तार से पूछताछ की. आरोपियों के कब्जे से बरामद मोबाइल फोन और अन्य सामान को सील कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है.

9 अक्टूबर को हुई थी शिवा शर्मा की मौत

लखनऊ में 9 अक्टूबर को कारोबारी शिवा शर्मा की श्रद्धा दुबे के फ्लैट से गिरने के बाद मौत हो गई थी. शिवा की मां ने श्रद्धा के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज कराई थी. इसके बाद से श्रद्धा फरार चल रही थी. पुलिस अब इस मामले में घटना के पीछे की वजह, शिवा की मौत से जुड़े हालात और तीनों आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है. कोर्ट के आदेश के बाद अब तीनों आरोपी 10 दिन तक न्यायिक हिरासत में जेल में रहेंगे.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY