बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Zomato और Blinkit की पैरेंट कंपनी को ₹125 करोड़ का मुनाफा, फिर क्यों धराशायी हुआ शेयर?​ | शीशे में हाथ फंसाए, कार की छत पर लटकाया, डेढ़ KM तक ले जाकर कुचला… CCTV में कैद कानपुर की खौफनाक वारदात​ | Gorakhpur Durga Visarjan Accident: गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान करंट से 3 की मौत, 10 झुलसे, ट्रॉली की रॉड हाईटेंशन लाइन से टकराई​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

Apple ने iPhone खरीदने पर लगाई लिमिट, एक ग्राहक खरीद सकेगा सिर्फ 2 फोन, ये है वजह​

Apple ने भारत में iPhone खरीदने वाले ग्राहकों के लिए लीमिट तय कर दी है. अब एक ग्राहक कंपनी के ऑनलाइन स्टोर से कुल 2 iPhone ही खरीद सकेगा. यह नियम सिर्फ नए iPhone Duo, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पर ही नहीं, बल्कि कंपनी के सभी iPhone मॉडल पर लागू है. […]

Apple ने भारत में iPhone खरीदने वाले ग्राहकों के लिए लीमिट तय कर दी है. अब एक ग्राहक कंपनी के ऑनलाइन स्टोर से कुल 2 iPhone ही खरीद सकेगा. यह नियम सिर्फ नए iPhone Duo, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पर ही नहीं, बल्कि कंपनी के सभी iPhone मॉडल पर लागू है. ग्राहक एक ही मॉडल के 2 फोन खरीद सकता है या फिर अलगअलग मॉडल चुन सकता है. हालांकि, एक ऑर्डर में तीसरा iPhone जोड़ने पर वेबसाइट वॉर्निंग दिखाएगी.

यह बदलाव ऐसे समय में किया गया है, जब Apple का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo 23 अक्टूबर को भारत में बिक्री के लिए आने वाला है. इसकी प्रीबुकिंग 16 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है.

Apple ने iPhone खरीदने पर क्यों लिमिट क्यों लगाई?

Apple ने अब तक इस फैसले की कोई वजह नहीं बताई है. हालांकि, माना जा रहा है कि इस नियम का मकसद फोन की बड़ी संख्या में खरीदारी करके दोबारा बेचने वाले लोगों पर रोक लगाना और आम ग्राहकों के लिए फोन की उपलब्धता बनाए रखना हो सकता है. Apple की वेबसाइट पर तीसरा iPhone जोड़ने पर ग्राहकों को संदेश मिलता है कि एक ग्राहक ज्यादा से ज्यादा 2 iPhone खरीद सकता है. आगे बढ़ने के लिए ऑर्डर में फोन की संख्या कम करनी होगी.

इसका मतलब है कि अगर कोई ग्राहक अपने परिवार के सदस्यों के लिए या गिफ्ट देने के लिए 3 या उससे ज्यादा iPhone खरीदना चाहता है, तो उसे Apple के ऑनलाइन स्टोर से एक ही ऑर्डर में ऐसा करने की इजाजत नहीं मिलेगी.

19 साल पहले भी लगाई थी लिमिट

यह पहली बार नहीं है, जब Apple ने इस तरह की लिमिट तय की है. साल 2007 में पहले iPhone की लॉन्चिंग के समय भी कंपनी ने एक ग्राहक के लिए 2 फोन खरीदने की लिमिट रखी थी. इसका मकसद बड़े पैमाने पर फोन खरीदकर दोबारा बेचने की ब्लैक मार्केटिंग को रोकना था.

iPhone Duo की मांग बढ़ने के बीच फैसला

Apple का यह कदम iPhone Duo की मजबूत मांग की खबरों के बीच आया है. 16 अक्टूबर को इसकी प्रीबुकिंग शुरू हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुकिंग शुरू होने के कुछ समय बाद ही कुछ ग्राहकों के लिए डिलीवरी का अनुमान जनवरी तक पहुंच गया था.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY