मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
कौन हैं रमेश पवार? जिन्हें बनाया गया टीम इंडिया का चयनकर्ता, विराट और रोहित के भविष्य पर लेंगे फैसला​ | Dussehra 2026: यहां दशहरे पर नहीं जलता रावण, 9 सिर वाली प्रतिमा की होती है पूजा; वजह भी जानिए​ | सीतामढ़ी में 2 मासूम बच्चियों से रेप की कोशिश, पैसे देने का लालच देकर ले गया था आरोपी बुजुर्ग; गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये जरा हटके ट्रेंडी गिफ्ट! बॉक्स खोलते ही खिल उठेगा चेहरा​

करवा चौथ का दिन हर पतिपत्नी के लिए बेहद मायने रखता है. ये सिर्फ परंपरा नहीं बल्कि दांपत्य जीवन को और मजबूती देने वाला फेस्टिवल है. पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र, खुशहाल जीवन के लिए प्रार्थना करती है तो वहीं पति की भी पूरी कोशिश होती है को वो उनके चेहरे पर एक प्यारी […]

करवा चौथ का दिन हर पतिपत्नी के लिए बेहद मायने रखता है. ये सिर्फ परंपरा नहीं बल्कि दांपत्य जीवन को और मजबूती देने वाला फेस्टिवल है. पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र, खुशहाल जीवन के लिए प्रार्थना करती है तो वहीं पति की भी पूरी कोशिश होती है को वो उनके चेहरे पर एक प्यारी सी स्माइल बनाए रखें. करवा चौथ की शाम आप अपनी वाइफ का व्रत पारण करवाते वक्त ऐसा तोहफा दें कि उनका चेहरा खुशी से खिल उठे, इसके लिए हम आपको ट्रेंडी गिफ्ट आइडिया बता रहे हैं.

करवा चौथ पर लोग अपनी पत्नी को सोने, चांदी की जूलरी से लेकर कोई महंगी साड़ी जैसी चीजें ही ज्यादातर गिफ्ट में देते हैं. इस बार आप वाइफ को कुछ ऐसा गिफ्ट करें जो इस वक्त काफी पसंद किया जा रहा हो. ये तोहफे बहुत महंगे भी नहीं पड़ेंगे तो आपको बजट भी नहीं बिगड़ेगा. चलिए देख लेते हैं.

कश्मीरी ज्वेलरी गिफ्ट करें

इस वक्त कश्मीरी वॉच काफी पसंद की जा रही है. ये बेहद रिच लुक देती है और पहनने में बिल्कुल हैवी ब्रेसलेट जैसी दिखती है. इसी तरह से कश्मीरी झुमके भी आज के टाइम में काफी पसंद किए जा रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसके एक से बढ़कर एक डिजाइन ट्रेंड करते हैं, जहां से आप आइडिया ले सकते हैं.

लव एग्रीमेंट सर्टिफिकेट

यूनिक गिफ्ट की बात करें तो आप अपनी वाइफ को इस बार लव एग्रीमेंट सर्टिफिकेट दे सकते हैं. दरअसल ये एक सिंपल सा लेटर होता है, जिसे बिल्कुल एग्रीमेंट डिटेलिंग स्टाम्प की तरह डिजाइन किया जाता है. आपको ऑनलाइन ये मुश्किल से 100 से 150 में मिल जाएगा. इसपर आप अपने मन की प्यार भरी बातें भी पार्टनर के लिए लिख सकते हैं.

Getty Images

लाइटिंग वाला फोटो फ्रेम

ट्रेंडी गिफ्ट की बात करें तो ऑनलाइन इस वक्त खूबसूरत फोटोफ्रेम मिल रहे हैं, जिनमें किनारों पर एलिगेंट लाइटिंग होती है. एक तरफ फोटो लगाने के लिए फ्रेम होता है और दूसरी तरफ इसमें आपके साथ लव वन का नाम लिखा रहता है. इसे आप बेडरूम में लगा सकते हैं. लाइट जलने के बाद ये बेहद खूबसूरत दिखता है.

रोमांटिक डिनर डेट प्लान करें

लव मैरिज भी की हो तो लोग शादी के बाद वो प्यार के शुरुआती पलों वाली चीजें करना बिल्कुल जैसे भूल ही जाते हैं. रिश्ते में स्पार्क बनाए रखना हो तो एफर्ट लगाते रहना चाहिए. करवा चौथ एक खास मौका भी है तो आप अपनी वाइफ के लिए रोमांटिक डिनर डेट प्लान कर सकते हैं. हालांकि ये करवा चौथ वाले दिन थोड़ा मुश्किल होगा, क्योंकि काफी काम रहता है. आप पहले ही तैयारियां कर लें और फेस्ट के अगले दिन उनको सरप्राइज दें.

वाइफ के लिए लें अपॉइंटमेंट

आप अपनी वाइफ के लिए सैलून से पैकेज का अपॉइंटमेंट ले सकते हैं. करवा चौथ की शाम आप एक प्यार भरे लेटर के साथ उन्हें इसकी डिटेल्स दें. ये आपकी तरफ से उनके लिए एक बेहतरीन तोहफा होगा, जिसमें वो सेल्फ केयर कर सकती हैं. इसमें आप हेयर स्पा, फेशियल, पैडिक्योर, मेनीक्योर जैसी चीजों को शामिल करवा सकते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY