मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
अभिषेक-संजू ओपनर, वैभव सूर्यवंशी बाहर…न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11​ | 1977 का इतिहास दोहराएंगे आकाश अंबानी! Jio IPO के जरिए दादा धीरूभाई का ‘इक्विटी मैजिक’ रीक्रिएट करने की तैयारी​ | 30 लाख दर्शक, 11900 जवान और 7 मोबाइल हॉस्पिटल… वाराणसी एयर शो के लिए कैसी है तैयारी?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

शिवा शर्मा केस: आगरा में बुर्का पहनकर रुकी थी श्रद्धा दुबे, रायबरेली में भी काटे 10 घंटे; CCTV से खुला राज​

Shraddha Dubey Arrested: शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी श्रद्धा दुबे को UP STF ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है. इस कार्रवाई में नागपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने भी मदद की. पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदल रही थी. वह बुर्का पहनकर सफर कर […]

Shraddha Dubey Arrested: शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी श्रद्धा दुबे को UP STF ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है. इस कार्रवाई में नागपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने भी मदद की. पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदल रही थी. वह बुर्का पहनकर सफर कर रही थी, ताकि उसकी पहचान छिपी रहे. जांच के दौरान आगरा और रायबरेली में उसके रुकने के सुराग मिले हैं. आगरा के एक होटल में उसके साथियों के साथ करीब 24 घंटे तक रुकने की बात सामने आई है. वहीं, रायबरेली में भी वह करीब 10 घंटे तक रही थी. इन जगहों के CCTV फुटेज और होटल में दर्ज जानकारी अब जांच का हिस्सा हैं.

आगरा के होटल में 24 घंटे रुकी थी श्रद्धा

पुलिस की जांच में सामने आया कि श्रद्धा दुबे आगरा के होटल ओम पैलेस में अपने साथियों के साथ रुकी थी. बताया जा रहा कि उसने होटल में फर्जी नाम से एंट्री कराई थी, लेकिन पते के तौर पर रायबरेली की जानकारी दी थी. होटल में ठहरने के दौरान उसकी पहचान छिपाने की कोशिश किए जाने की बात भी सामने आई है.

पुलिस को इस होटल से जुड़े CCTV फुटेज मिले हैं, जिनके आधार पर उसके आनेजाने और साथ मौजूद लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस का दावा है कि श्रद्धा अपनी बहन रश्मि और एक ड्राइवर दानिश उर्फ तनवीर के साथ बुर्का पहनकर लगातार सफर कर रही थी. STF ने उसकी लोकेशन ट्रेस की और नागपुर पुलिस की मदद से उसे पकड़ लिया.

रायबरेली में भी 10 घंटे तक रही श्रद्धा

जांच के मुताबिक, श्रद्धा दुबे 16 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे रायबरेली पहुंची थी. वह 17 अक्टूबर की सुबह करीब 9 बजे तक शहर में रही. इस दौरान उसके साथ बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश भी था. पुलिस अब शहर में उसकी मौजूदगी से जुड़े CCTV फुटेज की जांच कर रही है. बताया जा रहा कि श्रद्धा ने रायबरेली में होटल प्रीत में कमरा लेने की कोशिश की थी, लेकिन पहचान पत्र नहीं देने के कारण उसे कमरा नहीं मिला. इसके बाद वह शहर में दूसरी जगह ठहरने के लिए तलाश करती रही. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही कि रायबरेली में वह कहांकहां गई और किन लोगों के संपर्क में रही?

गिरफ्तारी से बचने के लिए बदल रही थी ठिकाने

पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा दुबे गिरफ्तारी से बचने के लिए अलगअलग जगहों पर ठिकाने बदल रही थी. इस दौरान वह अग्रिम जमानत लेने की कोशिश में भी थी. STF ने उसकी गतिविधियों और लोकेशन से जुड़े इनपुट के आधार पर कार्रवाई की. आखिरकार नागपुर पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने दी जानकारी

लखनऊ पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा के मुताबिक, शिवा शर्मा की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था. जांच के दौरान श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और दानिश उर्फ तनवीर के खिलाफ साक्ष्य जुटाए गए. इसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ गैरजमानती वारंट हासिल किए थे. तीनों पर 5050 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था.

पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने बताया कि लखनऊ पुलिस और यूपी STF ने संयुक्त अभियान चलाया, जिसमें नागपुर पुलिस का सहयोग मिला. आरोपियों को नागपुर में अदालत के सामने पेश कर ट्रांजिट रिमांड लेने की प्रक्रिया शुरू की गई है. इसके बाद उन्हें लखनऊ लाया जाएगा, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY