मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Rajinikanth के बड़े फैन Sanju Samson ने परिवार और टीम संग देखी Jailer 2​ | मेड-इन-इंडिया Electric Car ने जापान में गाड़ा झंडा! 543 किमी है रेंज, इतनी है कीमत?​ | बीजेपी राष्ट्रीय युवा मोर्चा की नई टीम का ऐलान… यूपी के निखिल मणि तिवारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सीतामढ़ी में 2 मासूम बच्चियों से रेप की कोशिश, पैसे देने का लालच देकर ले गया था आरोपी बुजुर्ग; गिरफ्तार​

Sitamarhi News: बिहार के सीतामढ़ी जिले में दो मासूम बच्चियों के साथ रेप की कोशिश का मामला सामने आया है. एक बुजुर्ग ने रुपए देने का लालच देकर दोनों बच्चियों को बहलाया और उन्हें भूसा रखने वाली झोपड़ी में ले गया. वहां उसने उनके साथ रेप करने की कोशिश की. बच्चियों के शोर मचाने पर […]

Sitamarhi News: बिहार के सीतामढ़ी जिले में दो मासूम बच्चियों के साथ रेप की कोशिश का मामला सामने आया है. एक बुजुर्ग ने रुपए देने का लालच देकर दोनों बच्चियों को बहलाया और उन्हें भूसा रखने वाली झोपड़ी में ले गया. वहां उसने उनके साथ रेप करने की कोशिश की. बच्चियों के शोर मचाने पर पास में मौजूद एक महिला मौके पर पहुंच गई. महिला को आता देख आरोपी झोपड़ी की बांस की दीवार फाड़कर फरार हो गया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

बच्चियों को झोपड़ी में ले गया आरोपी

जानकारी के मुताबिक, घटना के समय बच्चियों की मां घर के काम में व्यस्त थीं, जबकि उनके पिता काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे. इसी दौरान 7 साल की एक बच्ची अपनी 9 साल की सहेली के साथ शौच के लिए घर से बाहर निकली थी. रास्ते में देवेंद्र महतो नाम का एक बुजुर्ग मिला. आरोप है कि उसने दोनों बच्चियों को रुपए देने का लालच दिया और उन्हें बहलाकर पास में बनी भूसा रखने वाली झोपड़ी में ले गया. वहां आरोपी ने बच्चियों के साथ गलत काम करने की कोशिश की.

बच्चियों की आवाज सुनकर दौड़ी महिला

आरोपी की हरकत से घबराई बच्चियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. उनकी आवाज सुनकर पास में मौजूद एक महिला तुरंत मौके पर पहुंची. महिला को अपनी ओर आता देख आरोपी घबरा गया. वह झोपड़ी की बांस से बनी दीवार यानी टाटी को फाड़कर वहां से भाग निकला. घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्चियों के परिवार और स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई. पीड़ित बच्ची की मां थाने पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.

पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की. थानाध्यक्ष ललित कुमार के मुताबिक, पीड़िता की मां के लिखित आवेदन के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने छापेमारी कर मुख्य आरोपी देवेंद्र महतो को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY