सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Train Emergency Chain Rules: ट्रेन में लाल रंग की इमरजेंसी चेन खींचने से पहले जान लें नियम, वरना हो सकती है जेल!​ | बुराई का प्रतीक रावण, फिर भी भारत सरकार ने जारी किया था डाक टिकट; जानें कब की बात?​ | अहिल्यानगर में मलाबार गोल्ड का शोरूम पुनः शुरू, 30% छूट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

CM Dhami Banbasa Visit: उत्तराखंड में CM धामी की बड़ी घोषणा, पाटनी तिराहा अब कहलाएगा हनुमान चौक​

Uttrakhand News: रिपोर्ट, मनोज कापड़ी, चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले के बनबसा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी घोषणा पाटनी तिराहे का नाम बदलकर हनुमान चौक करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने करीब 11 फीट ऊंची भगवान हनुमान की प्रतिमा का अनावरण किया और सुंदरकांड पाठ में शामिल होकर पूजाअर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री […]

Uttrakhand News: रिपोर्ट, मनोज कापड़ी, चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले के बनबसा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी घोषणा पाटनी तिराहे का नाम बदलकर हनुमान चौक करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने करीब 11 फीट ऊंची भगवान हनुमान की प्रतिमा का अनावरण किया और सुंदरकांड पाठ में शामिल होकर पूजाअर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नशामुक्ति सद्भावना दौड़ को हरी झंडी दिखाकर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। वहीं, अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने और 33 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देने का भी जिक्र किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निर्धारित कार्यक्रम के तहत बनबसा स्थित एनएचपीसी हेलीपैड पहुंचे, जहां प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री नशामुक्त देवभूमि के संकल्प के तहत आयोजित नशामुक्ति सद्भावना दौड़ में शामिल हुए। उन्होंने युवा बालकबालिकाओं की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की।

इसके बाद मुख्यमंत्री बनबसा के पाटनी तिराहे पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजाअर्चना कर करीब 11 फीट ऊंची भगवान हनुमान की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या से माहौल भक्तिमय बना रहा। मुख्यमंत्री ने पाटनी तिराहे का नाम बदलकर हनुमान चौक करने की घोषणा भी की।

दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने नवरात्रि और दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तीकरण और सैनिकों व उनके परिवारों के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकारी और सार्वजनिक भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया है। वहीं, नकलविरोधी कानून का उल्लेख करते हुए उन्होंने दावा किया कि पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से अब तक 33 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में विकास की गति आगे भी जारी रहेगी।

कार्यक्रम के समापन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच पहुंचकर प्रसाद वितरित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से संवाद किया और बुजुर्गों का आशीर्वाद भी लिया। बनबसा में हनुमान प्रतिमा के अनावरण और तिराहे का नाम हनुमान चौक किए जाने की घोषणा को कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण माना गया।

 

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY