रविवार, 11 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
बोकारो के ESL प्लांट में जहरीली गैस का रिसाव, चपेट में आकर 2 कामगारों की मौत; कई बेहोश​ | 36 साल की उम्र में Bhuvneshwar Kumar की Team India में वापसी पर बोले Suresh Raina​ | पिता क्यों बना हैवान? इतनी सी बात पर ले ली बेटे की जान, UP में रिश्तों के कत्ल की कहानी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

TV और वेब सीरीज की अभिनेत्रियों को बनाया निशाना… देह व्यापार गिरोह की मास्टरमाइंड सोनिया कुरैशी गिरफ्तार​

महाराष्ट्र पुलिस ने ठाणे के एक होटल में दबिश देकर एक टीवी अभिनेत्री को देह व्यापार गिरोह के चंगुल से बचाया है. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गिरोह की सरगना महिला को गिरफ्तार किया है. रविवार को महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारियों ने इस गिरोह का खुलासा किया. पुलिस ने दावा किया कि इस गिरोह […]

महाराष्ट्र पुलिस ने ठाणे के एक होटल में दबिश देकर एक टीवी अभिनेत्री को देह व्यापार गिरोह के चंगुल से बचाया है. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गिरोह की सरगना महिला को गिरफ्तार किया है. रविवार को महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारियों ने इस गिरोह का खुलासा किया. पुलिस ने दावा किया कि इस गिरोह के लोग टीवी सीरियलों में काम करने वाली अभिनेत्रियों को अपने चंगुल में फंसाकर देह व्यापार के धंधे में उतार देते थे.

पुलिस ने फिलहाल इस गिरोह की सरगना समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस पकड़ी गई महिला से पूछताछ कर रही है. अब पता करने की कोशिश हो रही है कि इस गिरोह में कुल कितने बदमाश शामिल हैं. इसके अलावा पुलिस यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह ने कितनी अन्य महिलाओं को अपना शिकार बनाया और आज उनकी क्या स्थिति है.

एनजीओ की सूचना पर एक्शन

पुलिस के मुताबिक एक एनजीओ से सूचना मिली थी कि गिरोह के बदमाशों ने एक 35 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस को देह व्यापार के लिए मजबूर किया है. इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और मीराभायंदर रोड स्थित एक होटल में घेराबंदी की. इस दौरान पुलिस ने मौके से टीवी एक्ट्रेस को रेस्क्यू करते हुए उसे देह व्यापार के लिए मजबूर करने वाली महिला को भी धर दबोचा है. अब पुलिस उसके पुरुष सहयोगी की तलाश कर रही है. महिला की पहचान छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की रहने वाली महिला तबस्सुम उर्फ सोनिया उमर कुरैशी के रूप में हुई है.

ऐसे बनाते थे शिकार

पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई महिला फिलहाल मुंबई के जोगेश्वरी में रह रही थी और यहीं से अपने पुरुष सहयोगी के साथ मिलकर धंधे को ऑपरेट कर रही थी. वह मनोरंजन जगत से जुड़ी उन महिलाओं की तलाश करते थे, जो संघर्ष कर रहे होते हैं. फिर उन्हें टीवी धारावाहिकों, वेब सीरीज और फोटो शूट में काम दिलाने का झांसा देकर अपने चंगुल में फंसाते थे और फिर उन्हें देह व्यापार में धकेल देते थे.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY