रविवार, 18 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
पहले पूर्व MLA सुरेश राठौड़, अब अभिनेत्री उर्मिला सनावर के घर पहुंची CBI; क्या है अंकिता भंडारी केस से कनेक्शन?​ | BMW और Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, पावरफुल इंजन के साथ मिलेगा कंफर्ट​ | नवरात्र में छोटे भाई की बलि! जमीनी विवाद में बड़े ने फरसे से काटकर ली जान, रामगढ़ में मचा कोहराम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

वाराणसी में रामलीला के हाथी ने मचाया तांडव, मची अफरा-तफरी… गोरखपुर से बुलाई गई स्पेशल टीम​

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित रामनगर के पंचवटी मैदान में रविवार सुबह एक बेहद खौफनाक हादसा हो गया. काशी की प्रसिद्ध और करीब 200 साल प्राचीन रामनगर रामलीला में शामिल होने आया एक हाथी अचानक बेकाबू हो गया. हाथी ने अपने महावत पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो […]

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित रामनगर के पंचवटी मैदान में रविवार सुबह एक बेहद खौफनाक हादसा हो गया. काशी की प्रसिद्ध और करीब 200 साल प्राचीन रामनगर रामलीला में शामिल होने आया एक हाथी अचानक बेकाबू हो गया. हाथी ने अपने महावत पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद पूरे इलाके में भगदड़ और अफरातफरी का माहौल बन गया. पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से पंचवटी मैदान की ओर जाने वाले रास्तों को सील कर दिया है.

रविवार सुबह करीब 11 बजे हुए इस हादसे ने रामलीला आयोजकों और स्थानीय प्रशासन के हाथपांव फुला दिए. रामलीला परिसर में मौजूद हाथी अचानक उग्र हो गया और उसने अपने महावत को पटककर घायल कर दिया. घायल महावत को आननफानन में इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं. इंस्पेक्टर संजय मिश्रा के अनुसार हाथी को एक जगह रोके रखने के लिए उसके सामने लगातार गन्ने फेंके जा रहे हैं ताकि वह शांत रहे और आगे न बढ़े.

गोरखपुर से बुलाई गई एक्सपर्ट टीम, इलाका पूरी तरह सील

स्थानीय वन विभाग के पास बेकाबू हाथी को ट्रेंकुलाइज या नियंत्रित करने के पर्याप्त उपकरण न होने के कारण विशेष टीम बुलाई गई है. वन विभाग और पुलिस ने हाथी को सुरक्षित तरीके से नियंत्रित करने के लिए गोरखपुर से विशेषज्ञों की स्पेशल टीम बुलाई है. पंचवटी मैदान की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है और आम लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है.

काशी नरेश परिवार की शाही परंपरा का हिस्सा है हाथी

रामनगर की रामलीला अपनी अनूठी और ऐतिहासिक परंपराओं के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है. रामनगर की विश्वप्रसिद्ध रामलीला में काशी नरेश का परिवार और प्रमुख पात्र पारंपरिक रूप से हाथी की सवारी करते हैं. हफ्ते से चल रही इस 200 साल पुरानी रामलीला में रविवार को ‘रावण युद्ध’ का महत्वपूर्ण मंचन होना है. रावण वध के मुख्य मंचन से ठीक पहले हुए इस हादसे से आयोजकों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY